फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Employee dies after being crushed by falling pillar

Amroha News: बिजली का खंभा टूटकर गिरने से दबकर कर्मचारी की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Employee dies after being crushed by falling pillar
गजरौला। बिजली का खंभा टूट कर गिरने से दो कर्मचारी दबकर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। एक की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मेरठ ले जाते रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सुल्तान नगर मोहल्ले में एलटी लाइन बिछाने का काम चल रहा है। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सहेलिया निवासी मुकेश (32) पुत्र जसराम ठेकेदार के अधीन लाइन खींचने का काम करते थे। मंगलवार को मुकेश व उनके गांव का मनजीत सुल्तान नगर मोहल्ले में खंभे पर चढ़ करलाइन पर तार खींचने का काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इस बीच अचानक खंभा टूट कर गिर गया। जिससे दाेनों घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया। जिसमें मुकेश की हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर कर दिया गया। उनको मेरठ ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं। जेई अजय कुमार ने मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed