फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Embraced death by jumping in front of a trainEmbraced death by jumping in front of a train

Amroha News: ट्रेन के आगे छलांग लगाकर मौत को गले लगाया

Thu, 23 Nov 2023 12:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 23 Nov 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Embraced death by jumping in front of a trainEmbraced death by jumping in front of a train
मंडी धनौरा। गजरौला से नजीबाबाद जा रहीे ट्रेन के आगे कूदकर एक युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस ने शव को मोर्चरी पर रखवा दिया है। घटना थाना क्षेत्र के गांव चुचैला कलां के पास की है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर बाद ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात का क्षत विक्षत शव पड़े देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक अरविंद त्यागी मौके पर पहुच गए। उन्होंने बताया कि पुलिस को बुधवार की शाम सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव ग्राम चुचैला कलां के निकट रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मृतक की अनुमानित उम्र करीब 40 साल है। स्टेशन मास्टर विजय कुमार ने बताया कि ट्रेन के ड्राइवर ने इस संबंध में चांदपुर रेलवे स्टेशन पर सूचना दी है। ड्राइवर के मुताबिक युवक ने अचानक से इंजन के आगे छलांग लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed