{"_id":"581a31f54f1c1bd635435a02","slug":"electrycity-affected-cause-of-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बिजलीघरों की आपूर्ति ठप,60 गांवों में अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बिजलीघरों की आपूर्ति ठप,60 गांवों में अंधेरा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 03 Nov 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
बिजली के खंभ्ाे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध खनन से पंजू सराय के जंगल में हाईटेंशन लाइन का पोल गिर गया, जिससे लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इलाके के दो बिजलीघर ठप हो गए, जिनसे जुड़े इलाके के करीब साठ गांवों में पूरी रात अंधेरा पसरा रहा। सुबह पता चलते ही अधिकारियों के होश उड़ गए। मौका मुआयना कर अधिकारियों ने देर शाम पोल ठीक कर सप्लाई बहाल कर दी, लेकिन माफिया लगातार खनन कर खतरे को दावत दे रहे हैं। किसी भी दिन बड़ी घटना जंगल में घट सकती है।
नौगावां सादात क्षेत्र के पंजू सराय गांव में अवैध खनन का कारोबार लगातार जारी है। माफियाओं द्वारा जंगल में खड़े हाईटेंशन लाइन के पोलों के नीचे खुदाई की जा रही है, जिससे पोल नीचे धंसकर गिर रहे हैं। गत मंगलवार की शाम ऐसा ही हुआ। पोल गिर गया और 11 हजार वोल्टेज की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।
इससे कैलसा बिजलीघर व धनौरा मुरादनगर विद्युतगृह पूरी तरह बंद रहे। इनसे जुड़े साठ गांवों के लोगों की रात अंधेरे में ही गुजरी। बुधवार की सुबह जब अधिकारियों ने लाइन की पेट्रोलिंग का काम चालू किया तब लाइन अस्त व्यस्त का पता चला।
विज्ञापन
इसके बाद अवर अभियंता एसके शर्मा ने अधीनस्थ कर्मचारियों को लेकर घटनास्थल का मुआयना किया और उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। तत्पश्चात कर्मचारियों ने पोल को सही कर लाइन को दुरुस्त करने की कार्रवाई छेड़ दी। शाम के वक्त उनको कामयाबी मिली। लाइन पूरी तरह फिट होने के बाद उन्होंने दोनों बिजलीघरों की सप्लाई को सुचारुकरा दिया, लेकिन लगातार हो रहा खनन विभाग के लिए खतरा है।