{"_id":"64de804e851845bf22065df7","slug":"electricity-team-and-villagers-fight-ruckus-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-3057-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कनेक्शन काटने गई बिजली टीम और ग्रामीणों में मारपीट, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कनेक्शन काटने गई बिजली टीम और ग्रामीणों में मारपीट, हंगामा
विज्ञापन
ढबारसी (अमरोहा)।
बिजली बिल जमा नहीं करने पर घरेलू कनेक्शन काटने गई बिजली टीम और ग्रामीणों में मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आदमपुर थाना क्षेत्र के गारबपुर बिजलीघर पर टीजी टू मोमराज बृहस्पतिवार को तीन बिजली कर्मियों के साथ बिजली बिल के बकायेदारों के कनेक्शन काटने के लिए सैदनगली थाना क्षेत्र सकतपुर गांव पहुंच थे। गांव में विद्युत टीम ऋषिपाल के घर पहुंची। घर पर ऋषिपाल की पुत्री नेहा मौजूद थी, जबकि उसके माता-पिता खेत पर गए थे। टीम के सदस्य घर में घुसकर कनेक्शन काटने लगे। नेहा ने एक या दो दिन में बिल जमा करवाने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने घेराबंदी करके चारों को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामला शांत कराया। दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंच गए और एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
- गांव सकतपुर में बिजली कनेक्शन काटने गई टीम के साथ मारपीट की सूचना प्राप्त हुई है। मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जा रही है। सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -अनिल कुमार, विद्युत एक्सईएन हसनपुर।