फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Electricity system has collapsed in Hasanpur for 36 hours, people are suffering from heat

Amroha News: हसनपुर में 36 घंटे से बिजली व्यवस्था चरमराई, गर्मी से लोग बेहाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Electricity system has collapsed in Hasanpur for 36 hours, people are suffering from heat
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

नगर में पिछले 36 घंटों से बिजली आपूर्ति चरमराई हुई है। भीषण गर्मी में लोग बिलबिला रहे हैं। ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान है।
व्यापारी नेता मुकेश गुप्ता, योगेंद्र प्रजापति, दीनदयाल यादव एडवोकेट, सभासद एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज अंसारी, सभासद मुन्ना चौहान आदि लोगों का कहना है कि बिजली पांच मिनट के लिए आती है और फिर गुल हो जाती है। ट्रिपिंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे कूलर, पंखे सब बंद पड़े हैं। लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है।

रातें जागकर बितानी पड़ रही हैं और दिन में भी चैन नहीं है। पानी की आपूर्ति पर भी असर पड़ रहा है। लोगों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। बिजली विभाग के एसडीओ मिथिलेश कुमार ने इस समस्या के लिए ओवरलोडिंग को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने जल्द ही व्यवस्था को सुधारने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed