फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Electricity supply stalled in 150 houses since one month

Amroha News: एक माह से 150 घरों में बिजली आपूर्ति ठप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply stalled in 150 houses since one month
रहरा (अमरोहा)। क्षेत्र के गांव रहरई में ट्रांसफार्मर खराब हो जाने की वजह से आधे गांव की बिजली आपूर्ति ठप है। जिसमें करीब 150 घर जुड़े हुए हैं। कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत कर समस्या का समाधान कराने की मांग की जा चुकी है। लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

गांव रहरई में करीब एक माह पूर्व 25 केवी का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। जिसके बाद से अबतक कई बार गांव के लोगों ने बिजलीघर पहुंचकर ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की। लेकिन अभी तक जिम्मेदार अधिकारियों ने समस्या को गंभीरता से नहीं लिया है। बिजली नहीं मिलने से एक तरफ गर्मी से लोग परेशान हैं, तो दूसरी तरफ रातभर अंधेरे में रहना पड़ता है। मोबाइल चार्ज नहीं होने से डब्बे बन गए हैं। लोगों ने मांग की है कि जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाए। उधर, सोमवार शाम के समय हसनपुर में फाल्ट होने से तीन घंटे शहर की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed