{"_id":"66720a2293354a08e1015624","slug":"electricity-is-out-of-control-in-summer-peoples-temper-is-high-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-120593-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गर्मी में हांफी बिजली, लोगों का पारा चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गर्मी में हांफी बिजली, लोगों का पारा चढ़ा
विज्ञापन
अमरोहा। भीषण गर्मी के बीच जिले बिजली का संकट भी गहरा रहा है। शेड्यूल ध्वस्त हो चुका है। बिजली व्यवस्था हांफ रही है। आलम यह है कि कहीं ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं तो कहीं अघाेषित कटौती हो रही है। यही नहीं लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या भी जी का जंजाल बना हुई है। मंगलवार को जिले भर में जमकर कटौती हुई। गर्मी में बिजली चरमराई बिजली व्यवस्था से लोगों का पारा चढ़ गया। शहरी क्षेत्र में भी लोगों सड़कों पर उतरने लगे हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में कई जगह धरना प्रदर्शन भी हुए। उधर, बिजली के संकट को लेकर अधिकारी भी लाचार बने हुए हैं।
-- -- -
एसडीओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन, तालाबंदी की
मंडी धनौरा। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन असली के कार्यकर्ताओं ने मलकपुर फीडर से जुड़े गांवों को आपूर्ति नहीं करने के विरोध में उपखंड अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एसडीओ कार्यालय के भीतर घुस कर अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कार्यालय की तालाबंदी कर दी। गांव मलकपुर फीडर से जुड़े गांव कमेलपुर, पालनपुर, मलकपुर, शाहपुर, नादनौर, मोहद्दीनपुर आदि ग्रामीण बड़ी संख्या में एसडीओ कार्यालय पहुंचे थे। दोपहर बाद मौके पर आए एसडीओ ने रामपुर तगा फीडर से लाइन जोड़ने के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया। इस अवसर पर कपिल प्रधान, देशराज सिंह, दीपक कुमार, नरेश कुमार, प्रीतम सिंह, तेजप्रकाश, योगेश यादव, गौरव आदि मौजूद थे। उधर, धनौरा नगर में मंगलवार को करीब पांच घंटे तक नागरिक बगैर बिजली के रहे। बछरायूं में ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने से वह फुंक गया। जिससे बिजली गुल हो गई। संवाद
-- -- -- -- -- -- -
हसनपुर कलां और चौधरपुर के ग्रामीणों ने दिया धरना
डिडौली। बिजली कटौती से जूझ रहे हसनपुर कलां और चौधरपुर के ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। मंगलवार की सुबह को ग्रामीण चौधरपुर बिजलीघर पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया। बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि कटौती से जन जीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं फसलें भी सूखने की कगार पर हैं। जेई यासिर अराफात ने आश्वासन देकर शांत किया। कर्मवीर सिंह, गौरव गुर्जर, प्रवीण कुमार, वाजिद अली, सुनील शर्मा, धीरज कांत गुप्ता, राहत अली रहे। संवाद
विज्ञापन
-- -- --
हसनपुर में बिजली की अघोषित कटौती से मचा हाहाकार
हसनपुर। हसनपुर कस्बे और ग्रामीण इलाके में बिजली की अघोषित कटौती से हाहाकार मचा हुआ है। पिछले तीन दिनों से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बुरी तरह से चौपट है। 24 घंटे में 8 घंटे की बिजली नहीं मिल पा रही है। रविवार की रात 11 बजे से बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। मंगलवार की सुबह से लेकर शाम तक बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों को खूब रुलाया। बिजली नहीं मिलने से लोग बिलबिला उठे। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ी। तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मुजाहिद चौधरी का कहना है कि शहर की बिजली व्यवस्था बहुत खराब है। इसमें सुधार की आवश्यकता है। संवाद
-- -- -- -- -- --
सरकारी भवनों व कई पाॅश काॅलोनियों में कई घंटे गुल रही बिजली
अमरोहा। गर्मी के बीच तेज लू चलने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। कलक्ट्रेट बिजलीघर से जुड़े कलक्ट्रेट, विकास भवन, एसपी आफिस, जिला अस्पताल आदि में दोपहर में तीन घंटे बिजली गुल रही। यहां जनरेटर का सहारा लेना पड़ा। जबकि, इसी बिजलीघर से जुड़ी आशियाना, अमरोहा ग्रीन, सिटी होम जैसे कॉलोनियों में भी डेढ़ से साढ़े चार बजे तक बिजली गुल रही। इस बीच लोग बिलबिला उठे। उधर, जोया में डिडौली, सैतली फीडर पर जुड़े क्षेत्र में दिन भर में साढ़े तीन घंटे ही बिजली मिल सकी। दिन भर बिजली गुल रहने से लोग खुले में चारपाई डालकर बैठने को मजबूर रहे। संवाद
-- -- -- -
ऊर्जा मंत्री से मिलकर की बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग
हसनपुर। विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने मंगलवार को लखनऊ में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से मिलकर हसनपुर विधानसभा क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की। कहा कि ग्रामीण इलाके में लोगों को सिंचाई के लिए बिजली आपूर्ति तीन दिनों में मिल रही है। जबकि घरेलू बिजली व्यवस्था का हाल भी ठीक नहीं है। शेड्यूल के अनुसार लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है। जिससे लोग परेशान है। संवाद
-- -- -- -
भीषण गर्मी लोड बढ़ने से बिजली कटौती की समस्या बढ़ी है। ओवरलोड होने से ट्रांसफार्मर भी हीट हो रहे हैं। गर्मी में मांग बढ़ने से वोल्टेज लो हो रहे हैं। हालांकि, विभागीय प्रयास है कि शेड्यूल के अनुसार बिजली दी जाए, लेकिन लोड बढ़ने से कटौती हो रही है। मंगलवार को दिन में तेज हवा चलने से बिजली बाधित रही। बारिश के बाद बिजली कटौती से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
-सुनील कुमार, अधीक्षण अभियंता