फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Electricity department will give five lakh rupees compensation in case of death due to electric shock

Amroha News: करंट से मौत में बिजली विभाग देगा पांच लाख रुपये मुआवजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
Electricity department will give five lakh rupees compensation in case of death due to electric shock
मंडी धनौरा/बछरायूं (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव वाजिदपुर निवासी युवक चेतक की बिजली करंट की चपेट में आकर मौत होने पर बिजली विभाग की ओर से पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। राजस्व विभाग भी मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने में मदद करेगा।
परिवार की दयनीय हालत को देखते हुए बिजलीकर्मियों ने मृतक के परिजनों को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। अधिकारियों के आश्वासन पर परिजनों ने बुधवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे जाम खोल दिया था। वाजिदपुर गांव निवासी और अंत्योदय कार्डधारक छज्जू सिंह का बिजली कनेक्शन बुधवार की शाम बिल जमा नहीं करने पर काट दिया गया था। देर शाम छज्जू सिंह का बेटा चेतक (18) किसी काम से घर की छत पर गया था। जहां करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप था कि बिजलीकर्मी ने उनका कनेक्शन खंभे से न काट कर मीटर से निकाल दिया था। तार में करंट प्रवाहित था, जिसकी चपेट में आकर चेतक की मौत हो गई थी। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बछरायूं बिजलीघर के बाहर शव रखकर गजरौला मार्ग पर जाम लगा दिया था। बुधवार की देर रात एसडीएम की मौजूदगी में परिजनों व बिजली विभाग के अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। एसडीएम चंद्रकांता ने बताया कि मृतक के परिजनों को विभाग द्वारा पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। राजस्व विभाग भी सरकार से आर्थिक सहायता दिलाने में मदद करेगा। उन्होंने बताया कि दोषी बिजली कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed