फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Electricity connection cut on dues of four lakhs, water supply stalled

चार लाख के बकाये पर कटा बिजली कनेक्शन, पानी सप्लाई ठप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 01:00 AM IST
सार

जोया ब्लाक हाईवे स्थित आनंद विहार कॉलोनी का बिजली कनेक्शन चार लाख के बकाये बिल की वजह से काट दिया गया है।लेकिन बिल जमा न होने की स्थित में बिजली विभाग की ओर से यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Electricity connection cut on dues of four lakhs, water supply stalled

विस्तार

जोया ब्लाक हाईवे स्थित आनंद विहार कॉलोनी का बिजली कनेक्शन चार लाख के बकाये बिल की वजह से काट दिया गया है। इसके चलते दो दिन से कालोनी की पानी सप्लाई ठप है।
विज्ञापन

जोया ब्लाक स्थित ग्राम पंचायत नागरपुर में हाईवे किनारे स्थित आनंदविहार कालोनी में दो दिन से पीने के पानी की सप्लाई बाधित है। बिजली विभाग की ओर से चार लाख बकाया की बात कहते हुए बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। इसके चलते कालोनी में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूरी कालोनी में पानी की सप्लाई कालोनी स्थित पानी की टंकी से होती है। जिसका बिजली बिल भी कालोनी वासियों को ही देना होता है। लेकिन बिल जमा न होने की स्थित में बिजली विभाग की ओर से यह कार्रवाई की गई है। जेई बृजेश कुमार का कहना है कि चार लाख के बकाये पर एक महीने पहले भी कनेक्शन काट दिया था। लेकिन जमा करने के अनुरोध पर फिर से जोड़ दिया गया था। अब समय अवधि निकलने पर फिर से कनेक्शन काट दिया है। कनेक्शन बिल जमा होने पर ही जोड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed