फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Electricity condition will be improved in the district with 18 crores

Amroha News: 18 करोड़ से सुधारी जाएगी जिले में बिजली की दशा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
Electricity condition will be improved in the district with 18 crores
गजरौला। जिले की बदहाल बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ऊर्जा निगम ने प्लानिंग कर ली है। शहर से लेकर देहात तक ट्रांसफार्मर व बिजलीघरों की क्षमता बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। वहीं, जर्जर लाइन व खंभों को बदलने का कार्य किया जाएगा। विभागीय स्तर इसके लिए 18 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बिजली विभाग ने जिले के बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि, नई एलटी व एचटी लाइन डालने के लिए बिजनेस प्लान शुरू किया। जिसका काम दो चरण में पूरा किया जाएगा। इसी प्लान के तहत घरेलू व कृषि फीडर की लाइन अलग-अलग की जाएगी। जिससे ओवरलोड से निजात दिलाई जा सके।
विज्ञापन

-
236.26 किमी जर्जर तार बदलने का किया जाएगा काम
सबसे पहले 33/11 केवी के बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। जिनमें हसनपुर तहसील, कौराल, आजमपुर, कुमराला, आदमपुर, ईशापुर बिजलीघर शामिल हैं। अटारी मुरीदपुर की 500 मीटर, मिट्ठेपुर की 300 मीटर, नौगावां की दस किमी, बहादुरपुर खुर्द की 160 मीटर, डींगरा की पांच किमी व मोहम्मदाबाद बिजलीघर की 2.8 किमी नई लाइन खींची जाएगी। 33/11 केवी के 22 बिजलीघरों को सुदृढ़ीकरण किया जाएगा व बीबीसी बदली जाएगी।
विज्ञापन

--
63 के 100 तो 100 के 250 केवीए में परिवर्तित होंगे ट्रांसफार्मर
लोड बढ़ने के चलते विभागीय स्तर से ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि पर भी काफी जोर है। इसके तहत दस केवीए के 12 ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि कर 25 केवीए के किए जाएंगे। 25 केवीए के 243 ट्रांसफार्मरों को क्षमता 63 केवीए की जाएगी। वहीं, 63 केवीए के 105 ट्रांसफार्मर को 100 केवीए का किया जाएगा। 100 केवीए के नौ ट्रांसफार्मर 250 केवीए के किए जाएंगे। 10 केवीए के चार, 25 केवीए के 16, 63 केवीए के 14, 100 केवीए के 13 और 250 केवीए के पांच नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। वहीं बिजलीघरों के पुराने हो चुके उपकरणों की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बिजनेस प्लान वर्ष-2024-25 में प्रथम चरण में जिले में छह करोड़ रुपये से बिजली कार्य किए जाएंगे। द्वितीय चरण में 12 करोड़ रुपये से काम कराए जाएंगे। बिजलीघरों व ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। घरेलू व कृषि फीडर की लाइन अलग-अलग की जाएगी। एलटी व एचटी लाइन डालने का काम किया जाएगा। काम शुरू हो गया है। कुछ महीनाें में इसे पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
-राजेश कुमार, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed