फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Elections will be held for two posts in one village, 345 delegates were elected unopposed

Amroha News: एक गांव में दो पदों के लिए होगा चुनाव, 345 डेलीगेट चुने गए निर्विरोध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Elections will be held for two posts in one village, 345 delegates were elected unopposed
अमरोहा। गन्ना समिति के लिए डेलीगेट चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। अमरोहा समिति के लिए केवल एक गांव में चुनाव की प्रक्रिया तीन अक्तूबर को होगी। समिति के लिए 345 डेलीगेट निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन

अमरोहा गन्ना समिति के लिए राजनीतिक सरगर्मियां चल रही हैं। कुल 643 डेलीगेट पदों के लिए चुनाव होना था, लेकिन 440 नामांकन पत्र ही खरीदे गए थे। इसमें भी कुल 404 नामांकन पत्र जमा हुए। जांच के दौरान 55 नामांकन निरस्त हो गए थे व एक उम्मीदवार ने अपनी नामवापसी कर ली थी। चुनाव के आरओ एसडीएम सदर सुधीर कुमार के अनुसार अमरोहा समिति के लिए लंबिया क्षेत्र के नाईपुरा में दो पदों के लिए चुनाव तीन अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन

349 गांव हैं अमरोहा समिति में
अमरोहा समिति के लिए 349 गांवों के 83014 मतदाताओं को 643 डेलीगेट का चुनाव करना था। लेकिन या तो गांव में पदों के लिए नामांकन ही जमा नहीं हुए और कहीं एकल नामांकन रहने की वजह से निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया। अब केवल एक गांव में दो पदों के लिए तीन अक्तूबर को चुनाव होगा। उसी दिन शाम को मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। वहीं सात अक्तूबर से प्रबंध कमेटी के सदस्यों के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। जो 16 अक्तूबर तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article