फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Election of sugarcane committee chairman today, SP out of the fray

Amroha News: गन्ना समिति सभापति का चुनाव आज, सपा मैदान से बाहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Election of sugarcane committee chairman today, SP out of the fray
अमरोहा।
विज्ञापन

गन्ना समिति का चुनाव अपने आखिरी दौर में पहुंच गया है। अमरोहा समिति के लिए भाजपा ने अपने 11 डायरेक्टर निर्विरोध निर्वाचित करा लिए हैं। वहीं, विरोधी पार्टी के रूप में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नामांकन पत्र तक नहीं खरीदने का आरोप लगाया था। ऐसे में बृहस्पतिवार को होने वाले सभापति पद के लिए भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है। भाजपा की और से अमरोहा समिति के लिए कमल सिंह को सभापति पद का प्रत्याशी घोषित किया गया है।
गन्ना समिति के लिए 23 सितंबर से चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। अमरोहा समिति के लिए 643 सीटों के सापेक्ष 345 डेलीगेट चुने गए थे। जबकि, डायरेक्टर पदों के लिए भाजपा के सभी 11 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी ने चुनाव के दौरान उन्हें दूर रखे जाने का आरोप लगाया था। जिसके चलते सपा कार्यकर्ता अपने लिए नामांकन तक नहीं खरीद सके थे। गन्ना समिति का चुनाव अब अपने आखिरी दौर में पहुंच गया है। बृहस्पतिवार को सभापति पद के लिए चुनाव होगा।
विज्ञापन

चुनाव के लिए पूरी तैयारी कर ली गई। भाजपा ने अमरोहा समिति के लिए कमल सिंह, मंडी धनौरा के लिए ब्रिजेंद्र सिंह और हसनपुर-गजरौला समिति के लिए राम किशन सिंह को सभापति पद का उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, डायरेक्टर न बना पाने के कारण समाजवादी पार्टी चुनाव से बाहर दिखाई दे रही है। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे से चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो शाम तक चलेगी। सुरक्षा कारणों को देखते हुए समिति स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गन्ना समिति सभापति पद के लिए जिले की तीनों समितियों में प्रत्याशियाें की घोषणा भी कर दी गई है। पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ा जाएगा। विपक्षी चुनाव में दूर तक नहीं हैं। - उदयगिरी गोस्वामी, जिलाध्यक्ष, भाजपा
- गन्ना समिति के चुनाव में भाजपा ने तानाशाही रवैया अपनाया है। अपनी हार के डर से उन्होंने विपक्षी पार्टियों को मैदान में नहीं आने दिया। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इन्हें सत्ता से बाहर इनकी तानाशाही से छुटकारा दिलाएगी। - मस्तराम यादव, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी

ब्रिजेंद्र सिंह का गन्ना समिति का निर्विरोध सभापति चुना जाना तय
मंडी धनौरा। सहकारी गन्ना विकास समिति के सभापति पद पर भाजपा समर्थित ब्रिजेंद्र सिंह का निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। वह कौराला निर्वाचन क्षेत्र से संचालक चुने गए हैं। 10 अक्तूबर को गन्ना समिति के संचालक पद के लिए नामांकन हुए थे। सभी नौ निर्वाचन क्षेत्र से एकमात्र नामांकन होने के कारण सभी का निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। इनमें ब्रिजेंद्र सिंह, रेनू चौधरी, सुदेश देवी, मुनेंद्र सिंह, जयपाल सिंह, अनमोल सिंह, क्षेत्रपाल सिंह, करन सिंह व भोपाल सिंह शामिल हैं। भाजपा की ओर से सभापति पद के लिए ब्रिजेंद्र सिंह का तय किया गया है। ब्रिजेंद्र सिंह गजरौला ब्लॉक के पूर्व प्रमुख और शिक्षक विधायक डॉ. हरिसिंह ढिल्लो के समधी है। गन्ना समिति के सभी नौ संचालकों के निर्विरोध निर्वाचन में शिक्षक विधायक डॉ. हरिसिंह ढिल्लो की अहम भूमिका रही है। बृहस्पतिवार को होने वाला सभापति पद का चुनाव मात्र औपचारिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed