फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   election

पोस्टल बैलेट से वोट देने के लिए 171 को अंतिम मौका आज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
election
नौगांवा सादात विधानसभा क्षेत्र में घर पहुंचकर बैलेट पेपर से वोट डलवाते कर्मचारी। - फोटो : JPNAGAR
नौगांवा सादात विधानसभा उप चुनाव:
विज्ञापन

पोस्टल बैलेट से वोट देने के लिए 171 को अंतिम मौका आज
दूसरे दिन 586 से संपर्क किए, 481 ने वोट दिया, 101 नहीं मिलें
दो दिन में कुल 944 ने वोट दिए, चार ने लौटाया, पोलिंग टीम बैरंग
कोषागार में पोस्टल बैलेट को रखा, सेक्टर मजिस्ट्रेट ने निगरानी की
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। नौगांवा सादात विधानसभा उप चुनाव में कुल 944 ने पोस्टल बैलेट से वोट दे दिए हैं। गुरुवार को 481 लोगों ने वोट दिया जबकि 101 लोग अपने घर में नहीं मिलें। वहीं चार ने वोट देने से इनकार कर दिया है। इसके चलते पोलिंग टीम बैरंग लौट आई। अब पोस्टल बैलेट से वोट देने का मौका 30 अक्तूबर तक है। अब 171 लोग के दरवाजे पर टीम आज अंतिम बार जाएगी। देर शाम को कलेक्ट्रेट के कोषागार में पोस्टल बैलेट को रख दिया गया है।
नौगांवा सादात विधानसभा उप चुनाव के लिए गुरुवार को दूसरे दिन पोलिंग पार्टी कलेक्ट्रेट में रवाना हुई। रिटर्निंग अधिकारी इंद्र नंदन सिंह ने पोलिंग पार्टियों को बैलेट पेपर वितरित कराया। पोलिंग पार्टी के साथ सुरक्षा कर्मी भी रहें। इसके बाद पोलिंग पार्टी चिन्हित वोटर के दरवाजे पर पहुंचीं। यहां पर उन्हें बैलेट पेपर दिया गया। इसके बाद वोटर ने अपने पसंदीदा प्रत्याशी को वोट दिया। पोलिंग पार्टी ने पूरी प्रक्रिया का वीडियोग्रॉफी कराई। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने भी पोलिंग पार्टियों को देखा। गुरुवार को 586 वोटर के दरवाजे पर संपर्क किया गया, जबकि 481 ने वोट दिया। 101 लोग नहीं मिलें। जबकि चार ने वोट देने से इनकार कर दिया। वहीं पहले दिन बुधवार को 543 वोटर से संपर्क किया गया जबकि 463 ने वोट दिया। वहीं 80 लोग अपने घर में नहीं मिलें।
विज्ञापन

............................................
इनके दरवाजे पर टीम को देनी है दस्तक
80 वर्ष से अधिक आयु--------802
दिव्यांगजन-------------------294
कोरोना मरीज-----------------19
यह है कंट्रोल रुम का नंबर
05922-252032, 252025
........................
यहां मिला सकते हैं फोन
प्रेक्षक
प्रभात कुमार--------9548597001
लैंडलाइन नंबर------05924-297013
व्यय प्रेक्षक
कमल चौधरी--------9528979400
कोट्स
पोलिंग टीम ने 586 वोटर से संपर्क किया। 481 ने वोट दिया है। 101 लोग नहीं मिलें। जबकि चार लोगों ने वोट देने से इनकार कर दिया है। इंद्र नंदन सिंह, रिटर्निंग अधिकारी/एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed