फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   elecrticity

कांशीराम कालोनी के घरों में दौड़ा उच्चशक्ति करंट, उपकरण फुंके, महिला झुलसी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
elecrticity
उझारी कांशीराम कालोनी में उच्चशक्ति करंट दौड़ने के विरोध में हंगामा करतीं महिलाएं। - फोटो : HASANPUR
उझारी। नगर पंचायत उझारी में स्थित कांशीराम कालोनी के घरों में शनिवार को अचानक हाईटेंशन करंट दौड़ गया। जिससे सैकड़ों घरों में उपकरण फुंक गए। एक महिला भी झुलस गई। नाराज लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह को कांशीराम कॉलोनी में अचानक करंट दौड़ने से कारण पूरी अफरा तफरी मच गई। उपकरण में फुंकने के दौरान तेज आवाजें हुई तो लोग घरों से बाहर निकलकर खड़े हो गए। बल्ब फूटकर फर्श पर गिर पड़े। पंखों से धुआं निकल गया। फ्रिज व इंवर्टर में धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। जिसके कारण बच्चे और महिलाएं सहम गए। इस दौरान शाहीन पत्नी भोला को भी करंट लग गया। जिससे वह झुलस गई। चपेट में आकर एक बंदर की भी मौत हो गई। नाराज लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से घरों में उच्च शक्ति करंट दौड़ा है। जिम्मेदार अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की होनी चाहिए।
विज्ञापन

आठ दिन पहले विद्युत विभाग ने काट दी थी कॉलोनी की लाइट
उझारी। कॉलोनी में रहने वाली महिलाओं ने बताया कि बिजली बिलों के जमा नहीं होने पर आठ दिन पहले कॉलोनी में बिजली की आपूर्ति विभाग द्वारा काट दी गई थी। जिससे पानी की भी लोगों को दिक्कत हो गई थी। रात को अंधेरा छाया रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कालोनी के 98 घरों पर लाखों रुपये का बिजली बिल का भुगतान बकाया है। बार-बार चेतावनी के बावजूद भी बिजली बिल जमा नहीं किया जा रहा। इसको लेकर कालोनी की आपूर्ति काट दी गई थी, लेकिन घरों में उच्चशक्ति करंट कैसे पहुंचा है। इसकी जांच कराई जा रही है।
-जितेंद्र कुमार, जेई, उझारी बिजलीघर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed