फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Eight councilors opened a front against the husband of the municipal president, made serious allegations

Amroha News: आठ सभासदों ने पालिकाध्यक्ष के पति के खिलाफ खोला मोर्चा, लगाए गंभीर आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Eight councilors opened a front against the husband of the municipal president, made serious allegations
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

पालिका के आठ सभासदों और एक पूर्व सभासद ने पालिकाध्यक्ष और उनके पति व पूर्व विधायक पर आरोप लगाया कि उन्होंने बसपा में रहते हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी का विरोध किया था।

जांच से बचने के लिए अब वह भाजपा में शामिल होकर पार्टी के सभासदों पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे है। साथ ही उनको पार्टी से निष्कासित कराने की कोशिश कर रहे हैं। सभासदों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से पालिकाध्यक्ष के पति को भाजपा से निष्कासित करने की मांग की है।
विज्ञापन


सभासदों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को रजिस्ट्री से एक शिकायतीपत्र भेजा है। इसमें कहा कि पालिकाध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी व उनके पति पूर्व विधायक हरपाल सिंह इस साल हुए लोकसभा चुनाव के दौरान बसपा में थे। आरोप है कि बसपा में रहते समय पालिकाध्यक्ष के पति ने भाजपा प्रत्याशी का विरोध किया था। उन पर बसपा प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने का दबाव बनाया था। मगर, सभासदों ने उनकी बात नहीं मानी। जिसका नतीजा यह रहा कि बैंक कॉलोनी व टीचर कॉलोनी में 95 प्रतिशत वोट सांसद कंवर सिंह तंवर को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभासदों ने पालिका में भ्रष्टाचार की शिकायत मंडलायुक्त से की थी, जिसकी जांच चल रही है। इससे बचने के लिए करीब एक माह पहले पालिकाध्यक्ष व उनके पति बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। सभासदों का आरोप है कि भाजपा में आने पर पालिकाध्यक्ष के पति उन पर जांच वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। बोल रहे है कि जिन सभासदों और कार्यकर्ताओं ने उनके कहने से वोट नहीं दिए, उनको भाजपा में रहते हुए परेशान कर दूंगा। जिससे परेशान होकर सभासद व कार्यकर्ता पार्टी को छोड़कर चले जाएं। पालिकाध्यक्ष व उनके पति भाजपा की छवि को धूमिल कर रहे हैं। सभासदों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से उनको पार्टी से निष्कासित कराने की मांग की है। शिकायतीपत्र पर राजपाल सिंह, वार्ड-12 के सभासद अरविंद कुमार, सुमन, सरताज, मनु शर्मा, विनीता अग्रवाल, कपिल सिंह, पुष्पा चौधरी और पूर्व सभासद अशाेक कुमार दिले के हस्ताक्षर हैं।

- हम भाजपा के पुराने कार्यकर्ता हैं। आरएसएस में लगातार 35 साल रहे। जबकि, शिकायतकर्ताओं में तीन सभासद भाजपा प्रत्याशी को हराकर चुनाव जीते हैं। इनमें एक सभासद और एक सभासद पति सपा के पूर्व मंत्री के करीबी हैं। दो महीने पूर्व उनसे मिलकर आए हैं। एक सभासद एक जनप्रतिनिधि के व्यक्तिगत कार्यकर्ता हैं। जिनके कहने पर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। - हरपाल सिंह., पूर्व विधायक व पालिकाध्यक्ष पति नगरपालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article