फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Eid today, Namaz will be held in the city's Idgah at 7:30

दिखा चांद, ईद आज, 7:30 बजे ईदगाह पर होगी नमाज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Eid today, Namaz will be held in the city's Idgah at 7:30
अमरोहा में सोमवार की रात चांद देखते बच्चे। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। सोमवार शाम ईद के चांद का दीदार हो गया। जिले में मंगलवार (आज) ईद मनाई जाएगी। आसमान में चांद दिखा तो लोगों ने ईद की खुशी में आतिशबाजी की। सभी ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। शहर की ईदगाह में 7:30 बजे नमाज होगी।
विज्ञापन

ईद को लेकर कई दिनों से बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ का माहौल है। वहीं सोमवार शाम ईद का चांद देखने के लिए लोग घरों की छतों पर पहुंच गए। देर रात चांद का दीदार हुआ। इसके बाद दूसरे शहरों में चांद दिखने की खबर मिलने लगी। तमाम जगहों पर चांद देखा गया, तो देर मस्जिदों से इमामों ने मंगलवार को ईद मनाने का एलान किया। ईद की घोषणा होते ही घरों में जोर शोर से तैयारियां शुरू हो गईं। देर रात तक बाजार भी गुलजार रहे। देर रात 12 बजे तक कपड़ों आदि की दुकानें खुली रहीं। बाजारों में खास रौनक देखने को मिली। लोगों ने जमकर खरीदारी की। सोमवार को दिन में भी बाजारों में रोनक रही। महिलाओं, पुरुष और बच्चों ने कपड़े, जूते आदि सामान खरीदे।
विज्ञापन

जामा मस्जिद के नायाब शहर इमाम मुफ्ती हमजा अब्बासी ने बताया कि ईद की नमाज ईदगाह पर सुबह 7:30 बजे होगी, जबकि इसके आधे घंटे बाद जामा मस्जिद में भी ईद की नमाज होगी। ईदगाह के बाहर सड़कों पर लोग नमाज नहीं पढे़, इसलिए यह फैसला लिया गया है। ईदगाह पर नमाज से छूटने वाले लोग आधा घंटे बाद जामा मस्जिद में नमाज अदा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहेगा ईद की नमाज का समय
अमरोहा नगर ईदगाह पर सुबह 7:30 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी।
अमरोहा नगर जामा मस्जिद में सुबह 8:00 बजे
अमरोहा नगर शिया जामा मस्जिद में सुबह 9:00 बजे
हसनपुर नगर की ईदगाह पर 7:00 बजे
मंडी धनौरा की जामा मस्जिद में सुबह 7. 30 बजे
कुआखेड़ा में ईदगाह पर सुबह 7.45 बजे
बछरायूं की ईदगाह पर 8.00 बजे और जामा मस्जिद पर 8.30 बजे
रजबपुर में ईद की नमाज ईदगाह पर सुबह 8:00 बजे
नौगांवा सादात में सुन्नी ईदगाह पर 8:15 बजे
नौगांवा सादात शिया जमामा मस्जिद में 8:30 बजे
नौगांवा सादात शिया ईदगाह पर 8:00 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed