Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Efforts to convert Zoya CHC into a trauma centre are underway.

Amroha News: जोया सीएचसी को ट्राॅमा सेंटर बनाने की कवायद तेज

Fri, 14 Nov 2025 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 14 Nov 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Efforts to convert Zoya CHC into a trauma centre are underway.
अमरोहा। जोया सीएचसी को ट्राॅमा सेंटर बनाने की कवायद तेज हो गई है। इस संबंध में शासन ने दोबारा से सीएचसी समेत जिलेभर के सरकारी अस्पतालों में तैनात डॉक्टरों और स्टॉफ की जानकारी मांगी है। जोया सीएचसी ट्रॉमा सेंटर बनी तो जिले के लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

अमरोहा जिले में एक जिला अस्पताल और छह सीएचसी हैं। हालांकि, सभी सरकारी अस्पताल रेफर सेंटर बने हुए हैं। जिले को एक ट्राॅमा सेंटर की जरूरत है। इसके लिए लंबे समय से मांग की जा रही है। हाईवे और उसके आसपास अन्य मार्गों पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसी तरह कई बार आग में झुलसने के मामले भी सामने आते थे। हादसों में घायलों और आग में झुलसे लोगों को नगर स्थित सीएचसी में भर्ती कराया जाता है लेकिन घायलों और झुलसे लोगों के लिए जरूरी सुविधाएं नहीं होने के कारण उनको जिला अस्पताल या हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन

समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण कई बार लोगों की जान भी चली जाती है। ट्राॅमा सेंटर बनने से हादसे में घायल लोगों की जान बचाई जा सकती थी। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि जोया सीएचसी को ही ट्राॅमा सेंटर बनाए जाने की कवायद चल रही है। शासन ने दोबारा से डॉक्टर व स्टाफ की जानकारी मांगी है। सड़क हादसे में घायल गंभीर मरीज व अन्य बीमारी से ग्रस्त पीड़ितों को रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्हें ट्रामा सेंटर में ही बेहतर इलाज मिल सकेगा। जरूरत के हिसाब से शासन से भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। आने वाले दिनों में जिले में बनने वाले मेडिकल कॉलेज में ही ट्रामा सेंटर की सुविधा दी जाएगी। जल्द ही मेडिकल कॉलेज खोलने की कवायद भी शुरू हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed