फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   effgy of mahaboob ali had been throwon in fire

अब सैंतली, पलौला, जोई में फूंके महबूब के पुतले

Sun, 04 Dec 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 04 Dec 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
effgy of mahaboob ali had been throwon in fire
हत्‍या
हिस्ट्रीशीटर शौकत पाशा की हत्या के आठवें दिन तुर्कों के गांवों में कैबिनेट मंत्री के पुतले फूंक उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई। युवाओं ने मुख्यमंत्री से महबूब अली को कैबिनेट से बाहर किए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कैबिनेट मंत्री की जल्दी ही गिरफ्तारी नहीं की गई तो सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री महबूब अली के रिश्तेदार के पेट्रोल पंप पर हिस्ट्रीशीटर शौकत पाशा की हत्या किए जाने के बाद तुर्कों में कैबिनेट मंत्री के खिलाफ जो गुस्से की आग भड़की वह आठवें दिन भी कम नहीं हुई। रविवार को सैंतली, पलौला और जोई में कैबिनेट मंत्री के पुतले जलाए गए। गुस्साए लोगों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि पुलिस कैबिनेट मंत्री के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी करे।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जल्दी ही कैबिनेट मंत्री के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया तो तुर्क समाज का युवा वर्ग सड़क पर उतर कर आंदोलन को मजबूर होगा। इस मौके पर मोहम्मद महराज, सूफी महफूज, शाकिर, डा. मोहम्मद हसन, हाजी आरिफ, इमरान, बब्बन, मौलाना वसीम, आकिब आदि प्रदर्शनकारी मौजूद रहे। जोई और पलौला में तुर्क समाज के लोगों ने कैबिनेट मंत्री के पुतले के प्रतीक बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शौकत पाशा हत्या के प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज कर कैबिनेट मंत्री की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुतले को दहन कर दिया। शौकत पाशा की हत्या के दूसरे दिन तुर्क बिरादरी में उबाल आ गया था। सैकड़ों की तादाद में लोग सड़क पर आ गए। नेशनल हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। आगजनी भ्‍ाी की थ्‍ाी। सभी कैबिनेट मंत्री महबूब अली पर मुकदमें की मांग कर रहे थे। पुलिस उल्टे उन्हीं पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया थ्‍ाा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed