फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Earlier, Miyan used to live in Lucknow, now behind bars: Swatantra Dev

पहले लखनऊ में मियां जान बैठा करते थे, अब सलाखों के पीछे हैं : स्वतंत्र देव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Earlier, Miyan used to live in Lucknow, now behind bars: Swatantra Dev
अमरोहा के हसनपुर में आयोजित युवा सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को प्रतिमा सौंपते पदाधिकार - फोटो : JPNAGAR
हसनपुर (अमरोहा)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा के प्रति हमलावर तेवर दिखाते हुए आजम खां पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि पहले लखनऊ में मियां जान बैठा करते थे, जो सलाखों के पीछे हैं। यूपी में अब योगी आदित्यनाथ बैठे हैं। गुंडागर्दी करने वालों की संपत्ति पर बुलडोजर चलवाए जा रहे हैं। देश एवं प्रदेश के अंदर सुरक्षा का माहौल है। पात्रों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

गुरुवार को वह अमरोहा के हसनपुर में एक बैंक्वेट हॉल में युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से सुरक्षा का माहौल है। कश्मीर में अब सुरक्षा बलों पर कोई पत्थर नहीं फेंकता। वहां राष्ट्रगान होता है। लोग खड़े होकर तिरंगे को सेल्यूट करते हैं। पहले की सरकारों में ऐसा नहीं होता था। यूपी में गुंडागर्दी बंद हो गई है। माफिया की संपत्ति पर बुलडोजर चलवाए गए हैं। गुंडागर्दी करने वाले जेल के अंदर हैं। योगी जी के नेतृत्व वाले यूपी में बहू-बेटियां सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि जितना विकास भाजपा सरकार में प्रदेश का हो रहा है। उतना विकास कभी पहले की सरकारों में नहीं हुआ। पहले की सरकारों में नेता अपने घरों का विकास किया करते थे।
विज्ञापन

योजनाओं की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उज्ज्वला गैस योजना, शौचालय, आवास, आयुष्मान कार्ड, फ्री राशन वितरण और टीकाकरण ने बड़े वर्ग को बड़ी राहत दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि प्रदेश के अंदर एक बार फिर से कमल का फूल खिलाना है। इस दौरान युवा मोर्चा को प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन ने भी युवाओं में जोश भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीर्वाद लेने आया हूं... झोली फैलाकर भीख मांगने आया हूं..
हसनपुर। युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आपसे आशीर्वाद लेने आया हूं, झोली फैलाकर भीख मांगने आया हूं। कहा कि मित्रों कभी जातिवाद के नाम पर वोट नहीं होता है, वंशवाद, परिवारवाद के नाम पर वोट नहीं होता। वोट तो केवल राष्ट्रवाद के नाम पर होता है।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद चीन व लंदन की धरती पर भी भारत माता की जय का नारा सुनाई देता है। लक्ष्मी कभी हाथी पर बैठकर नहीं आती, साइकिल पर बैठकर नहीं आती। लक्ष्मी तो केवल कमल के फूल पर बैठकर आती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कमल के फूल पर बैठकर आ रहे हैं। कहा कि गरीब परिवार में जन्म लेने वाला, चाय बेचने वाला जब देश का प्रधानमंत्री बनता है तो देश में गरीबी मिटाने के लिए काम करता है। जो स्वतंत्रता सेनानियों ने सपना देखा था, उसे भाजपा सरकार पूरा करने का काम कर रही है। एक झटके में कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त कर दिया। पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकवादियों को मरवाने वाला 70 साल में कोई प्रधानमंत्री देश को मिला तो उसका नाम है नरेंद्र मोदी है। पीएम ने काशी में मंदिर को भव्य बनाया। काशी के मंदिर की ब्रांडिंग की है। आज काशी में रोजगार से अवसर बढ़े हैं।
इसी तरह से गरीब परिवार में जन्म लेने वाले एक संन्यासी के रूप में जीवन व्यतीत करने वाले योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने। आज योगी जी के शासन में यदि रात के 12 बजे भी बेटियां कहीं जाएं तो किसी कि हैसियत नहीं कि उसकी तरफ आंख उठाकर भी देख ले। सपा के लोग बोल रहे कि मैं आ रहा हूं। सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि क्या करने आ रहे हो, हमारे ऊपर बुलडोजर चलाने के लिए। नसीहत देने जैैसी शैली में कहा कि योगी जी द्वारा बुल्डोजर चलवाए जा रहे हैं। उनकी संपत्तियों पर।
प्रदेश अध्यक्ष ने सम्मेलन में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से पहुंचे लोगों के हाथ उठवाकर उन्होंने परोक्ष रूप से आकलन किया कि किस क्षेत्र से कितने लोग आए हैं।
लोगों से पांच काम करने के लिए कहा
हसनपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से पांच बातें मानने के लिए कहा। पहली बात नन्हे बच्चों से गुटका नहीं मंगाओगे, माता पिता के चरणों पर बैठकर पांच मिनट मालिश करना, बेटी पत्नी एवं मां पर कभी हाथ नहीं उठाना है। चबूतरा, नाली या एक विषय जमीन के लिए भाई भाई से ना लड़ें-जूस पीकर आ जाना, शराब पीकर मत आना।
व्यक्तिगत नारेबाजी करने वालों को रोका
हसनपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जब युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे, तो इस दौरान टिकट के दावेदारों के समर्थकों द्वारा व्यक्तिगत नारेबाजी की जा रही थी। इससे नाराज होकर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि यदि व्यक्तिगत नारेबाजी करोगे। तो समझ लेना आपके नेता का टिकट गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ये रहे मौजूद
क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा सुखविंदर सोम, क्षेत्रीय महामंत्री युवा मोर्चा सचिन चौधरी, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा शुभम चौधरी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शिखर अग्रवाल, एमएलसी हरि सिंह ढिल्लो, विधायक हसनपुर महेंद्र खड़गवंशी, धनौरा विधायक राजीव तरारा, पूर्व जिला महामंत्री नरेंद्र प्रताप राणा, पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल, जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल एवं राजपाल सैनी, जिलामहामंत्री अभिनव कौशिक, युवा मोर्चा जिला मंत्री मोहित शर्मा एवं योगेंद्र प्रजापति, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य चंद्रपाल खड़गवंशी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री कुंवरपाल खड़गवंशी, मुदित गुर्जर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed