फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   E-rickshaw overturned due to tire getting stuck in the pit, six injured

गड्ढे में टायर फंसने से पलटा ई रिक्शा, छह घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturned due to tire getting stuck in the pit, six injured
रहरा हसनपुर मार्ग पर गांव मंगरौली में गड्ढे में ई रिक्शा का टायर फंसने से ई रिक्शा पलट गया। हादसे में मासूम समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद ई रिक्शा चालक को रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रहरा थाना क्षेत्र के गांव भावली निवासी अशोक सिंह बृहस्पतिवार को परिवार के साथ धनौरा में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देररात ई रिक्शा में सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। हसनपुर रहरा मार्ग पर गांव मंगरौली में सड़क पर गड्ढे में पानी भरा होने की वजह से वह दिखाई नहीं दिया। ई रिक्शा का टायर गड्ढे में फंसने की वजह से वह पलट गया। हादसा में सवार अशोक की पत्नी सविता, बेटा प्रशांत, सरवन देवी, रमन सिंह, मयंक व ई रिक्शा चालक ओमी घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायलों को पास के ही निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। यहां से ई रिक्शा चालक की गंभीर हालत होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed