फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   E-rickshaw driver dies due to electrocution while wiring fan

Amroha News: पंखे के तार लगाते समय करंट लगने से ई-रिक्शा चालक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver dies due to electrocution while wiring fan
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

गीले फर्श पर नंगे पैर पंखे के तार लगाते समय करंट की चपेट में आकर ई-रिक्शा चालक मरगूब अली (38) की मौत हो गई। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।

मोहल्ला फक्रपुरा निवासी मरगूब अली पुत्र शबीबुल हुसैन ई-रिक्शा चलाता था। मरगूब के परिवार में पत्नी शाने जहरा के अलावा एक बेटा गदीर और बेटी फातिमा है। परिजनों के मुताबिक शाने जहरा मायके गई हुई थी। बुधवार शाम मरगूब अली और उसकी मां घर पर थे। गीले फर्श पर मरगूब अली नंगे पैर ही पंखे के तार लगाने लगा, तो वह कंरट लगने से दूर जा गिरा। मां के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने मरगूब को अमरोहा के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के ही शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed