फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   duplicacy

नकली बीड़ी बनाने का कारखाना पकड़ा, आरोपी फरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
duplicacy
अमरोहा। नगर कोतवाली पुलिस ने नकली बीड़ी बनाने का कारखाना पकड़ा है। यह कार्रवाई पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की। मौके पर पश्चिमी बंगाल सहित कई ब्रांडेड कंपनी की बीड़ी बरामद हुई है। आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

यह मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशी का है। गुरुवार की शाम इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोहल्ले के एक मकान में नकली बीड़ी बनाने का कारखाना चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बताए ठिकाने पर छापा मार दिया। पुलिस को देखकर मजदूर और कारखाना मालिक फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर तीन नामचीन ब्रांड की बीड़ी तीन बोरे बरामद हुए। इसमें दो ब्रांड अमरोहा के हैं, जबकि एक पश्चिमी बंगाल में प्रचलित बीड़ी का ब्रांड है। पुलिस कारखाने से बरामद बीड़ी के बोरों को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई है। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू की जा रही है। असली ब्रांड की नकली बीड़ी तैयार कर बेचे जाने का मामला है। मौके पर तीन बोरा बीड़ी पकड़ी गई है। कारखाना संचालक बीड़ी बनाने का लाइसेंस मांगा गया है। यदि लाइसेंस नहीं मिलती है तो एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed