फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Due to heavy rains, the roads of the city got flooded, people got troubled

Amroha News: झमाझम बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न, लोग हुए परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Due to heavy rains, the roads of the city got flooded, people got troubled
अमरोहा।
विज्ञापन

सितंबर माह में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मंगलवार को जहां दिन में उमस रही। वहीं, शाम को आसमान में बादल छाते ही मौसम बदल गया। इसके बाद झमाझम बारिश हुई। रुक-रुककर दो घंटे तक बारिश हुई। शहर की सड़कें जलमग्न हो गई। मुख्य मार्गों पर हुए जलभराव के बीच से गुजरने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर, बारिश से मौसम में भी सुहावना हो गया है।
शाम चार बजे के बाद आसमान में काले बादल छाए और हवा चलने लगी। उसके बाद बारिश भी शुरू हो गई। बारिश से दिनभर हुई गर्मी से राहत मिली, लेकिन दो घंटे की बारिश से मुख्य बाजार, कोतवाली, आजाद रोड, कैलसा बाईपास, जामा मस्जिद, नगर पालिका, कोतवाली गेट सहित आदि इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। कई स्थानों पर कार और बाइकों के पहिया पानी में डूबे नजर आए। देर शाम तक बारिश होती रही। जिससे लोग बारिश के बीच भीगते हुए गुजरे। उधर, बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिला कृषि अधिकारी डॉ. बबलू कुमार ने बताया कि एक दो दिन बारिश के आसार बने हुए हैं। बारिश से धान की फसल को काफी फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन

कई घंटे बिजली आपूर्ति रही प्रभावित, परेशानी
हसनपुर। नगर में मंगलवार शाम करीब चार बजे तेज हवा के साथ शुरू हुई झमाझम बरसात से रास्तों पर जलभराव की स्थिति बन गई। वहीं कई घंटे तक बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई। बिजली नहीं मिलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। नगर अस्पताल रोड, अतासी रोड, रहरा बाईपास रोड, मुख्य बाजार रोड, चामुंडा मंदिर रोड एवं चामुंडा मंदिर परिसर, रामलीला मैदान, नगर पालिका परिषद समेत विभिन्न प्रमुख स्थानों पर जल भराव हो गया। शाम चार से रात के आठ बजे तक बिजली आपूर्ति व्यवस्था ठप रही। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed