फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Due to enmity, the bullies beat up the married woman and her children

Amroha News: रंजिश में दबंगों ने विवाहिता व बच्चों को पीटा

Mon, 28 Jul 2025 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 28 Jul 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Due to enmity, the bullies beat up the married woman and her children
डिडौली। रंजिश के चलते दबंगों ने विवाहिता व उसके बच्चों को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने दो सगे भाई समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

घटना शनिवार सुबह 11 बजे कोतवाली डिडौली क्षेत्र के गांव खैय्या माफी की है। गांव खैय्या माफी मोहम्मद आकिल का गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। उनकी पत्नी फरजाना का आरोप है कि रंजिश के चलते गांव के ही सगे भाई रईस व नासिर अपने दो साथियों के घर में घुस आए। गाली-गलौज कर मारपीट की। बीच बचाव में आए बच्चों को भी नहीं बख्शा।

बच्चों को बेरहमी से पीटा। शोर पर ग्रामीण एकत्र हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मारपीट की घटना मोबाइल में कैद हो गई। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर रईस, नासिर, जुनैद व जोया निवासी शोएब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed