फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   driver died in accident

गजरौला में चालक को अज्ञात वाहन ने कुचला, रात भर सड़क किनारे पड़ा रहा शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
driver died in accident
गजरौला (अमरोहा)। शनिवार रात को साथी के साथ घर से निकले ट्रक चालक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। रात भर शव सड़क किनारे ही पड़ा रहा। सुबह को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर आ पहुंची। इसी दौरान वहां आए एक चालक मे मृतक की शिनाख्त की। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए अमरोहा भिजवा दिया है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह लगभग साढे़ छह बजे मंडी धनौरा मार्ग पर गांव चाकीखेड़ा में नरेश चौहान की पत्नी उपले पाथने के लिए घर से बाहर निकलीं। बताते हैं कि सड़क की दूसरी तरफ साइड में किसी व्यक्ति का बुरी तरह कुचला हुआ शव देखकर उनकी चीख निकल गई और उन्होंने भीतर जाकर अपने पति को इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने परिचितों, ग्राम प्रधान और पुलिस को इसकी सूचना दे दी। मृतक का चेहरा और पेट के नीचे का हिस्सा बुरी तरह कुचला हुआ था और केवल दोनों हाथ और पैर ही सुरक्षित थे। मांस के लोथड़े छिटककर पास में ही नीम के पेड़ पर चिपके हुए थे। पुलिस को मृतक के पास से ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। हालांकि जेब से सट्टे की पर्ची और भांग की थैली बरामद हुई। इसी दौरान वहां आए बस्ती निवासी कैलाश ड्राइवर ने मृतक के कपड़े और जूते देख मृतक की शिनाख्त नेपाल पुत्र महराम निवासी मोहल्ला आंबेडकर बस्ती के रूप में की। कुछ ही देर में मृतक के रोते-बिलखते परिजन थाने आ पहुंचे। भाई नरेश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed