फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dr. Noor Amrovi honored in America

अमेरिका में सम्मानित हुए डॉ. नूर अमरोहवी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dr. Noor Amrovi honored in America
शहर की एक ओर प्रतिभा ने अपनी उपलब्धि से जिले को गौरवान्वित किया। शहर निवासी डॉ. नूर अमरोहवी को अमेरिका में उर्दू को बढ़ावा देने और साहित्यिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

यूं तो जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। अलग-अलग क्षेत्रों में प्रतिभाओं ने न केवल शहर बल्कि जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय फलक पर रोशन करने का काम किया है। इसी कड़ी में एक और प्रतिभा ने जिले को सात समंदर पार अमेरिका में गौरवान्वित किया। अमेरिका के टेक्सास सिटी में ब्यूटी ऑफ ह्यूमनिटी व बंधन मैरिज कनेक्शन के संयोजन में उर्दू घर सहित अन्य साहित्यिक व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से ऐतिहासिक शाम अंतरराष्ट्रीय कविता समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सबसे पहले शहर के शफातपोता मोहल्ला निवासी डॉ. नूर अमरोहवी के जीवन और सेवाओं पर आधारित शॉर्ट फिल्म दिखाई गई। इसके बाद डलास सिटी के प्रतिनिधियों व अतिथियों ने उनकी सेवाओं की सराहना की। विख्यात शायर डॉ. शमशा कुरैशी ने कहा कि डॉ. नूर अमरोहवी ने बेहद कम समय जो ख्याति, सम्मान हासिल की साहित्यिक दुनिया में वो हर किसी को इतना जल्दी नहीं मिलती। ब्यूटी ऑफ ह्यूमनिटी के अध्यक्ष एजाज शेख व कार्यक्रम के संयोजक अदीब शाह ने सयुंक्त रूप से कहा कि डॉ. नूर अमरोहवी सयुंक्त राज्य अमेरिका में अकेली ऐसी शख्सियत हैं जिन्हें पूरी दुनिया में सराहा जा रहा है। डॉ. नूर अमरोहवी ने यह सम्मान अमरोहा को समर्पित किया। मंजर भोपाली, टीवी कलाकार नीलोफर अब्बासी, डॉ. अजहर अजीज, खालिद मसूद ने भी उनकी सेवाओं की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed