फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   dplicate asian paint issue

नकली एशियन पेंट बेचने वाली दुकानों पर एफआईआर, धंधेबाज फरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
dplicate asian paint issue
नौगावां सादात(अमरोहा)। नकली एशियन पेंट बेचने के मामले में नौगांव सादात पुलिस ने छह दुकानदारों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है। पुलिस की कार्रवाई के बाद दुकान संचालकों में हड़कंप मचा है। पुलिस ने नकली पेंट की 65 बाल्टियों को सील कर कब्जे में ले लिया है। वहीं बरामद पेंट की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताया गया है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह और एशियन पेंट कंपनी के प्रतिनिधि विजय कुमार के साथ नौगांवा सादात क्षेत्र में स्थित अलग-अलग छह दुकानों पर छापा मारा था। पुलिस ने यहां से नकली पेंट की 65 बाल्टियां बरामद की थी। पुलिस ने बरामद पेंट की बाल्टियों को कब्जे में लेकर सील कर दिया है। वहीं पुलिस कार्रवाई के बाद पेंट विक्रेताओं में हड़कंप मच हुआ है। इंस्पेक्टर के मुताबिक एशियन पेंट कंपनी के प्रतिनिधि की तहरीर पर शाहिद सैनिटरी स्टोर मेन रोड नई बस्ती, भारत पेंट एंड केमिकल स्टोर नई बस्ती बिजनौर रोड, अफजल पेंट स्टोर नई बस्ती बिजनौर रोड, उषा पेंट एंड केमिकल स्टोर लेट हाजी मशरूम अहमद आरा मशीन चिकारा पेट्रोल पंप के पास नौगांवा सादात, तुषार पेंट स्टोर नौगांवा सादात रोड निकट शिव मंदिर पीला कुंड नौगांवा सादात, पेंट एंड इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर मखदुमपुर हाजी मोहम्मद फुरकान मार्केट के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल नकली पेंट का धंधा करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed