{"_id":"60ea01ff8ebc3ec2073bb312","slug":"dowry-harassment-report-filed-on-six-including-husband-in-triple-talaq-jpnagar-news-mbd3952537120","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न-तीन तलाक में पति समेत छह पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज उत्पीड़न-तीन तलाक में पति समेत छह पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज में फॉर्च्यूनर गाड़ी नहीं मिलने पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, मारपीट कर घर से निकालने और तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए पति समेत छह लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के ककराली गांव निवासी इरफान की बेटी शाइस्ता परवीन की शादी जनपद रामपुर के रामपुर गांव निवासी गुलाम नबी के साथ हुई थी। आरोप के मुताबिक शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए शारीरिक मानसिक रूप से परेशान करने लगे। दहेज में फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग की। दहेज का विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है कि पति के अन्य किसी महिला से अवैध संबंध हैं। तभी से विवाहिता अपने मायके में रहती है। आरोप के मुताबिक पांच अप्रैल को पति घर पर आया और तीन तलाक दे दिया।
विवाहिता ने इसकी शिकायत डिडौली कोतवाली में तहरीर देकर की। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति गुलाम नबी, ससुर कादर, सास हाशमी और छोटी, देवर गुलाम साबिर, ननद शबनम फातिमा और गुड्डू निवासी रामपुर इम्मा के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।