Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Double murder case: Case was filed after eight months on the orders of the court

दोहरा हत्याकांड : आठ माह बाद कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ था मुकदमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Double murder case: Case was filed after eight months on the orders of the court
अमरोहा। मुरादाबाद के रहने वाले प्रिंस और उसके रिश्तेदार नवनीत की हत्या के मामले में पुलिस ने खूब लापरवाही बरती थी। दोषियों को लाभ पहुंचाने के लिए पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक (एफएसएल) रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि के बाद भी पीड़ित परिवार दर-दर की ठोकरें खाता रहा। कोर्ट ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए तो पुलिस हरकत में आई। हत्या के करीब आठ माह बाद पुलिस में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। बेटे और रिश्तेदार की हत्या के 12 साल बाद कोर्ट ने आरोपियों को दोषी करार दिया तो परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। परिजनों को उम्मीद है कि दोषियों को फांसी होगी।
विज्ञापन

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता नितिन बंसल ने बताया कि शीशपाल सिंह परिवार के साथ खुशी-खुशी तिगरी मेला गए थे। तिगरी मेला के सेक्टर-10 में शीशपाल सिंह के डेरे थे, जबकि उनके पास में रजबपुर थाना क्षेत्र के घंसूरपुर निवासी गुरदेव सिंह, अमरजीत सिंह, कमल सिंह, वीरेंद्र सिंह, अरविंद और चकमजिदपुर के रहने वाले जयवृत सिंह के डेरे थे। डेरों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद आरोपी शीशपाल सिंह के बेटे प्रिंस और रिश्तेदार नवनीत से रंजिश रखने लगे थे। 27 नवंबर 2012 को आरोपियों ने षड्यंत्र रचकर प्रिंस और नवनीत को नहाने के लिए बुलाकर ले गए थे। जहां शराब में जहर मिलकर प्रिंस व नवनीत को पिला दी थी। इस मामले में शीशपाल सिंह ने मेले कोतवाली में प्रिंस और नवनीत की गुमशुदगी दर्ज कराई। अगले दिन प्रिंस और नवनीत के शव बरामद होने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया था। एफएसएल की रिपोर्ट में शराब में जहर की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन


हत्या की पुष्टि होने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। करीब आठ महीने तक पीड़ित परिवार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को भटकता रहा। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित परिवार ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर 23 अगस्त 2013 को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और पोस्टमार्टम एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। अगर पुलिस चाहती तो आरोपियों के खिलाफ सीधा कार्रवाई भी कर सकती थी, लेकिन थाना पुलिस आरोपियों को बचाने की कोशिश करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष पॉक्सो एक्ट द्वितीय अरविंद कुमार शुक्ला की अदालत ने साक्षी में सबूत के आधार पर आरोपी गुरदेव सिंह, अमरजीत, वीरेंद्र, कमल, अरविंद और जयवृत सिंह को दोषी कर दिया। आरोपियों के दोषी उठाए जाने के बाद पीड़ित परिवार में राहत की सांस ली। बेटे और रिश्तेदार के हत्यारे को दोषी ठहराए जाने के बाद आंखों में खुशी के आंसू झलक उठे। अब पूरी परिवार को पूरी उम्मीद है कि दोषियों को फांसी की सजा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed