फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Doctor trapped in indecency with SDM-Tehsildar

एसडीएम-तहसीलदार से अभद्रता करने में फंसे डॉक्टर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Doctor trapped in indecency with SDM-Tehsildar
एसडीएम-तहसीलदार से अभद्रता करने में फंसे चिकित्सक
विज्ञापन

- बुधवार को अस्पताल के निरीक्षण के दौरान तहसीलदार को रिकार्ड दिखाने से किया था इनकार
- सीएमओ ने प्रमुख सचिव को लिखा पत्र, जिले से बाहर भेजने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नौगांवा सादात। एसडीएम और तहसीलदार से अभद्रता करना एक चिकित्सक को भारी पड़ सकता है। सीएमओ ने प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर उन्हें जिले से बाहर भेजने की अपील की है। आरोप है कि वह मरीजों से भी अभद्रता करते हैं। उनका व्यवहार मरीज और तीमारदारों के प्रति ठीक नहीं हैं।

सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि चिकित्सक की तैनाती जिले के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह एक अन्य सीएचसी में संबद्ध चल रहे हैं। डीएम बीके त्रिपाठी के निर्देश पर बुधवार को नौगांवा सादात तहसीलदार मोनालिसा जौहरी अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची थीं। लेकिन चिकित्सक ने उनके साथ अभद्रता की। उन्हें रिकार्ड दिखाने से साफ इंकार कर दिया था। इस दौरान हंगामा भी हुआ था। लिहाजा तहसीलदार ले एसडीएम अशोक शर्मा को बुला लिया था। डॉक्टर ने एसडीएम के साथ भी अच्छा व्यवहार नहीं किया था। अफसरों के निर्देश पर सीएमओ खुद मौकेे पर पहुंचे थे। हालांकि बाद में दोनों अधिकारियों ने निरीक्षण की कार्रवाई पूरी की थी। सीएमओ के मुताबिक चिकित्सक के खिलाफ प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर उन्हें जिले से बाहर भेजने की अपील की गई है। क्योंकि वह अस्पताल पहुंचने वाले मरीज और तीमारदारों से भी अभद्रता करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed