फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   DM-SP tested security, observer saw the arrangement of booths

डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा, प्रेक्षक ने देखी बूथों की व्यवस्था

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:47 AM IST
विज्ञापन
DM-SP tested security, observer saw the arrangement of booths
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर डीएम और एसपी ने जनपद के बॉर्डर पर बने चेक पोस्टों का निरीक्षण किया। यहां वाहनों को रुकवा कर तलाशी ली गई। साथ ही अधीनस्थों को सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। वहीं प्रेक्षक ने मतदान केंद्रों पर घूमकर बूथों का जायजा लिया और अधीनस्थों को व्यवस्थाएं मुकम्मल कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले में दूसरे चरण के लिए मतदान 14 फरवरी को होना है। इसके लिए चुनाव को शांतिपूर्ण-निष्पक्ष कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई है। ऐसे में बृहस्पतिवार को डीएम बीके त्रिपाठी और एसपी पूनम ने जनपद के बॉर्डर पर बने चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। यहां मौजूद अधीनस्थों के साथ चेकिंग अभियान चलाया। साथ ही जगह-जगह लगे बैरियर लगाकर सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए। एसपी पूनम ने बताया कि चुनाव को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, अमरोहा विधानसभा क्षेत्र की प्रेक्षक ने शहर के मतदान केंद्रों पर घूमकर बूथों का जायजा लिया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को बूथों के पास शौचालय, पानी की व्यवस्था व अन्य सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज तैयारियां मुकम्मल करने के दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed