{"_id":"626d906514e7711e015fa90a","slug":"dm-sp-saw-the-arrangements-in-idgah-jpnagar-news-mbd4265309175","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम-एसपी ने देखीं ईदगाह में व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम-एसपी ने देखीं ईदगाह में व्यवस्थाएं
विज्ञापन
डीएम और एसपी ने शनिवार को ईदगाह का निरीक्षण कर नमाज की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष मौजूद रहीं। दोनों अफसरों ने जामा मस्जिद के नायब इमाम मुफ्ती हमजा और मुस्लिम कमेटी के पदाधिकारियों से तैयारियों के बाबत बातचीत की। साथ ही अधीनस्थों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी बीके त्रिपाठी और एसपी विनीत जायसवाल शनिवार की दोपहर धनौरा रोड स्थित ईदगाह पहुंचे। यहां पर उन्होंने ईद की नमाज को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। तैयारियों के सुझाव को लेकर डीएम-एसपी ने जामा मस्जिद के नायब इमाम मुफ़्ती हमजा अब्बासी को भी ईदगाह बुलवा लिया। पालिकाध्यक्ष शशि जैन भी ईदगाह पहुंच गई। दोनों अफसरों ने मुफ्ती हमजा की मौजूदगी में ईदगाह का मैदान, रास्ता और वहां पर खड़े होने वाले वाहनों की व्यवस्था देखी। जहां पर उन्हें कमी नजर आई, उसे दूर करने के लिए अधीनस्थों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने एसडीएम विजय शंकर और सीओ सिटी विजय कुमार राणा से ईद की नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने को कहा। साथ ही, ईओ बृजेश सिंह को रास्ते में सफाई कराए जाने संबंधी निर्देश दिए। लगभग एक घंटे तक ईदगाह रुककर दोनों अधिकारी लौट गए। उन्होंने सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का भरोसा दिलाया। वहीं ईदगाह पर नमाज की तैयारियां जोरों पर हैं। मजदूर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में दिन-रात जुटे हैं।
विज्ञापन
ईद उल फितर पर नमाज को लेकर पालिकाध्यक्ष हाजी राहत हसन व अधिशासी अधिकारी मुक्ता सिंह ने ईदगाह का निरीक्षण किया। उन्होंने पालिका कर्मचारियों को ईदगाह की सफाई व फागिंग कराने के निर्देश दिए। ईद की नमाज नगर की विभिन्न मजिस्दों के अलावा ईदगाह पर भी अदा की जाती है। पालिकाध्यक्ष हाजी राहत हसन ने निर्देश दिए कि पर्व से पहले ही ईदगाह की सफाई पूरी करा ली जाए और नगर की सभी मस्जिदों पर चूना आदि डाला जाए। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से भी अपील की कि वे ईद के दिन बिजली आपूर्ति निर्बाध रखें। पेयजल आपूर्ति भी सुचारु रखने के निर्देश अधिशासी अधिकारी को दिए। इस मौके पर राजन कुमार आदि मौजूद थे।
ईद की नमाज को लेकर एसपी ने अधीनस्थों के साथ बैठक की। नमाज के समय ईदगाह और जामा मस्जिद के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखने निर्देश दिए। माहौल बिगाड़ने वाले भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने वालों पर नजर रखने के लिए सोशल मीडिया एक्सपर्ट को अलर्ट कर दिया। एसपी ने किसी भी तरह की लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की नसीहत दी।
शनिवार को पुलिस कार्यालय सभागार में एसपी विनीत जायसवाल ने सभी सीओ और थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर ईद को लेकर सुरक्षा का प्लान तैयार किया। साथ ही थानेदारों को अपने-अपने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने को कहा। निर्देश दिए कि धार्मिक स्थलों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जाए। संदिग्धों की धरपकड़ के लिए प्रभावी चेकिंग अभियान चलाएं। उन्होंने ईद की नमाज के दौरान ईदगाह और जामा मस्जिदों के आसपास ड्रोन कैमरे से निगरानी करने के निर्देश दिए।
कहा कि ईद पर माहौल बिगाड़ने वाले असमाजिक लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर भड़काऊ, विवादित या आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करता है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए साइबर सेल के एक्सपर्टों ने निगरानी शुरू दी है। इस दौरान उन्होंने थानेवार लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम को भी एक्टिव करने के निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी, सीओ और सभी थानेदार समेत डायल-112 प्रभारी, एलआईयू निरीक्षक मौजूद रहे।