फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   DM-SP did district tour in view of festivals

डीएम-एसपी ने त्योहारों के मद्देनजर किया जनपद भ्रमण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
DM-SP did district tour in view of festivals
डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने एसपी विनीत जायसवाल के साथ अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती, ईद के मद्देनजर जनपद भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ अमरोहा नगर, कस्बा नौगांवा सादात में धर्मस्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सभी को त्योहारों की मुबारकबाद दी। ईद के त्योहार को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द पूर्वक मनाने की अपील की। भ्रमण के दौरान धर्मस्थलों की सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों को चेक कर निर्देशित किया गया कि ड्यूटी में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद रहे। नगर क्षेत्र में पीआरवी, लैपर्ड मोबाइल पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने का निर्देश दिया। बाजारों में भीड़ बढ़ने की संभावना के मद्देनजर सराफा मार्किट में लगातार पैट्रोलिंग, चेकिंग करने को कहा। जनपद के संवेदनशील स्थानों पर क्यूआरटी, पीएसी व स्थानीय थाने की पुलिस फोर्स के साथ दंगा नियंत्रण उपकरणों सहित अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया गया। धर्मस्थलों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पोस्टर पार्टी द्वारा निरंतर भ्रमणशील रहकर चेकिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed