फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   DM reached the power station, the whole staff including JE was found missing

Amroha News: बिजलीघर पहुंचे डीएम, जेई समेत पूरा स्टाफ मिला गायब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
DM reached the power station, the whole staff including JE was found missing
रहरा। डीएम राजेश कुमार त्यागी ने शनिवार की शाम को रहरा बिजलीघर का निरीक्षण किया। इस दौरान जेई समेत कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जेई के वेतन काटने के निर्देश दिए गए। एसडीओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। अनुपस्थित लाइनमैन व तार जोड़ने में शुल्क लेने की शिकायत पर लाइनमैन की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार शाम डीएम राजेश कुमार त्यागी अपनी गाड़ी, गनर ड्राइवर, अर्दली, सुरक्षा कर्मी के बिना अन्य अधिकारी की गाड़ी में बैठकर बिजलीघर पहुंचे। यहां उन्होंने बिजलीघर का निरीक्षण किया। यहां लाइनमैन, जेई, एसडीओ समेत पूरा स्टाफ अनुपस्थिति मिला। फोन कर बुलाए जाने पर आठ लाइनमैन में छह उपस्थित हुए और दो अनुपस्थित मिले। अधिशासी अभियंता विद्युत को फोन करने पर एक घंटा बाद पहुंचे।
विज्ञापन

शिकायत रजिस्टर चेक करने पर एक शिकायत कर्ता द्वारा बताया गया कि लाइनमैन द्वारा तार जोड़ने के लिए पांच सौ रुपये लिए गए हैं। इस पर डीएम ने लाइनमैन की सेवा समाप्त करने के निर्देश किए। साथ ही अनुपस्थित दो लाइन मैन की भी सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र को शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति दी जाए। लापरवाही न की जाए। फाल्ट होने पर समय से जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed