{"_id":"691cd5a1b9d317215204ff10","slug":"dm-inspected-the-road-widening-work-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-151750-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: डीएम ने सड़क चौड़ीकरण कार्य का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: डीएम ने सड़क चौड़ीकरण कार्य का किया निरीक्षण
Wed, 19 Nov 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। कैलसा-पाकबड़ा रोड पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य का डीएम ने मंगलवार को निरीक्षण किया। उन्होंने नवनिर्मित सड़क की जांच कराई। इस दौरान उन्होंने अधिशासी अभियंता को समयावधि के भीतर ही कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
डीएम निधि गुप्ता वत्स ने निरीक्षण के दौरान कहा कि स्पीड ब्रेकर का जरूर ध्यान रखें। इस सड़क पर अमरोहा से हाईवे-नौ तक कार्य किया जा रहा है। इसकी कुल लंबाई 9.5 किलोमीटर है। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उन्होंने मानक के अनुसार ही कार्य पूरा करने के दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अधिशासी अभियंता गिरीश कुमार सिंह, सहायक अभियंता आजम वारिस, सहायक अभियंता प्रकाश सिंह समेत संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।