फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   DM inspected Kasturba Gandhi Girls School and Rahara Police Station.

Amroha News: डीएम ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और रहरा थाने का किया निरीक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
DM inspected Kasturba Gandhi Girls School and Rahara Police Station.
अमरोहा। डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गंगेश्वरी का निरीक्षण किया। विद्यालय में कुल 150 छात्राओं का नामांकन बताया गया, जिनमें से 120 छात्राएं उपस्थित मिलीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्राओं की रहने की व्यवस्था, रसोई, बच्चों की पढ़ाई का स्तर तथा खेल एवं अतिरिक्त पाठ्यक्रम गतिविधियों में उनकी रुचि और उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया। इसके अलावा रहरा थाने का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि जहां पेंट खराब है, वहां तत्काल पुताई कराई जाए। प्रकाश की कमी को दूर करते हुए उचित लाइटिंग की व्यवस्था की जाए। हवा के लिए खिड़कियां खुली रखी जाएं तथा खिड़की-दरवाजे साफ-सुथरे रखे जाएं। साथ ही रहने वाले क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया जाए। छात्राओं से बातचीत के दौरान अधिकांश ने बताया कि वे मुख्य रूप से कबड्डी और फुटबॉल खेलना पसंद करती हैं। इस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों को और अधिक खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने रहरा थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर की स्वच्छता व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव, मिशन शक्ति केन्द्र, साइबर सेल, अपराध रजिस्टर एवं सीसीटीवी कंट्रोल रूम की गहनता से समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान सभी पुलिस अधिकारियों की हाजिरी की जांच की। इसके अलावा कंप्यूटरीकृत जनरल डायरी एवं सीसीटीएनएस व्यवस्था का भी विस्तृत निरीक्षण किया गया। हिस्ट्रीशीटर तथा फ्लाइंग शीट की समीक्षा की। थाने में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही मादक पदार्थ संबंधी मुकदमों में यदि कोई नीलामी योग्य संपत्ति लंबित है, तो उसे तुरंत निस्तारित करने के निर्देश दिए। आगंतुकों एवं शिकायतकर्ताओं के लिए पर्याप्त बैठने की व्यवस्था तथा ठंडे पीने के पानी की सुविधा करने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्र,एसडीएम हसनपुर हिमांशु उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

.....
.....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed