फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   DM expressed displeasure over the working style of Consolidation Department officials

Amroha News: डीएम ने चकबंदी विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली पर जताई नाराजगी

Tue, 05 Nov 2024 04:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 05 Nov 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure over the working style of Consolidation Department officials
हसनपुर (अमरोहा)। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम निधि गुप्ता वत्स व एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान कुल 36 शिकायतें दर्ज की गईं। चकबंदी विभाग से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण उचित ढंग से ना होने पर डीएम ने अधिकारियों की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताई। वहीं, मौके पर चार शिकायतों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि शिकायत के निस्तारण में गुणवत्ता की कमी पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यहां उन्होंने विगत संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों से संबंधित रजिस्टर को देखा और उसमें दर्ज शिकायतों के बारे में शिकायतकर्ताओं से फोन पर फीडबैक लिया। कई शिकायतकर्ताओं ने निस्तारण में असंतुष्टता जताई। इसको लेकर डीएम ने चकबंदी विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। कहा कि शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किया जाए। इसी के साथ डीएम ने पुलिस विभाग को सख्त निर्देश दिए कि समस्याओं का समाधान जमीनी स्तर पर किया जाए। कहा कि आईजीआरएस और संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का अवलोकन शासन स्तर पर किया जा रहा है। इसमें लापरवाही ना की जाए। इस मौके पर एसडीएम सुनीता सिंह, तहसीलदार मूसाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed