फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   dm became angry on chc incharge

सीएचसी प्रभारी के सटीक जानकारी न देने पर डीएम ने जतायी नाराजगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
dm became angry on chc incharge
नौगांवा सादात (अमरोहा)। जिलाधिकारी बीके त्रिपाठी अमरोहा सीएचसी व नौगांवा सीएचसी में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण का मौके पर जायजा लिया और प्रभारी अधिकारी सीएचसी के सटीक जानकारी न देने पर कड़ी नाराजगी जतायी। जिलाधिकारी ने कई सवाल उनसे किए लेकिन, उसकी जानकारी वह जिलाधिकारी को उपलब्ध नहीं करा सके।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीएचसी प्रभारी से पूछा कितने बूथ पर 18 से 44 का टीकाकरण चल रहा है व कितने पर 44 से अधिक का वैक्सीनेशन हो रहा। कितने का रजिस्ट्रेशन किया गया है और उसके सापेक्ष अभी तक कितना टीकाकरण हो गया है। इसका सटीक जवाब न मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए त्रिपाठी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति वैक्सीनेशन के बगैर नहीं रहना चाहिए। शतप्रशित टीकाकरण कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना से बचाव की पहली डोज जिन व्यक्तियों को लग गई है, उन्हें दूसरी डोज का समय हो गया है उन्हें दूसरा टीका भी लगाया जाए । जिलाधिकारी ने इस अवसर पर टीका लगवा चुके व्यक्तियों से किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं है, उनका हालचाल लिया और घर जाकर आराम करने के कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि वैक्सीनेशन से कोई समस्या नही है सभी व्यक्ति उत्साह पूर्वक टीका लगवाएं और अपने आस पास के लोगों को भी प्रेरित करें ।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को वैक्सीनेशन कराने के लिए अधिक से अधिक जानकारी उपलब्ध कराया जाए। ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी, वीडीओ, संबंधित लेखपाल से संबंध स्थापित कर अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराए जाने के लिए लोगों को गांव में जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर टीकाकरण के संबंध में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जितने व्यक्ति टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन कराएं हैं, उनका हर हाल में टीकाकरण हो जाना चाहिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रभारी अधिकारी सीएचसी, उप जिला अधिकारी नौगांवा, तहसीलदार सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे ।

मरीजों को घर पर ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएं
कलक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने आरआरटी टीम, सर्विलांस टीम, निगरानी टीम, दवाओं की उपलब्धता वैक्सीनेशन होम आइसोलेशन, मास्क, सैनिटाइजर, पीपीई किट, ग्लव्स सहित मुख्य बिंदुओं पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि होम आइसोलेट मरीजों को घर पर ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जाए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed