फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Divyanshi won gold, Bhumika won bronze in state level boxing

Amroha News: राज्य स्तर बॉक्सिंग में दिव्यांशी ने गोल्ड, भूमिका ने जीता कांस्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Divyanshi won gold, Bhumika won bronze in state level boxing
अमरोहा।
विज्ञापन

हिल्टन कान्वेंट स्कूल की दिव्यांशी सैनी ने सब जूनियर वर्ग में 49 से 52 किलोग्राम में स्वर्ण पदक जीता है। इसके साथ ही उनका चयन यूपी कैंप के लिए हो गया। शैंफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल की भूमिका चौधरी ने 52 से 57 किलोग्राम में कांस्य पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया।

उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय की ओर से प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप की प्रतियोगिता बुलंदशहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में 13 से 16 अगस्त आयोजित हुई। बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव और कोच निर्भय विश्नोई ने बताया कि मुरादाबाद मंडल की टीम से राज्य स्तर पर दिव्यांशी सैनी ने गोल्ड और भूमिका चौधरी ने कांस्य पदक जीता कर जिले का नाम रोशन किया। अमरोहा स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने दोनों का जोरदार स्वागत किया। निर्भय विश्नोई ने बताया कि अमरोहा स्पोर्ट्स एकेडमी की खिलाड़ी दिव्यांशी ने दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता है। भूमिका चौधरी ने पहली बार राज्य राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर कांस्य पदक प्राप्त किया। दिव्यांशी सैनी ने बताया कि उन्हें दूसरी बार राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीता। जिस पर उन्हें गर्व हो रहा है। साथ ही उनका यूपी कैंप के लिए चयन हुआ है। भूमिका चौधरी ने बताया कि वह पहली बार स्टेट चैंपियनशिप में बॉक्सिंग खेल कर कांस्य पदक जीती हैं। अमरोहा बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सादुल अग्रवाल ने जिले का नाम रोशन करने वाली दिव्यांशी और भूमिका चौधरी को बधाई दी। इस दौरान मुख्य रूप से मनीष सैनी, विनीता सैनी, उषा शर्मा, प्रेरक चौधरी, कृतिका सिंह, ठाकुर हिरत, युविका सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed