फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Divisional Athletics: Amroha emerges as overall champion with 254 points

मंडलीय एथलेटिक्स : 254 अंक लेकर अमरोहा बना ओवरऑल चैंपियन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Divisional Athletics: Amroha emerges as overall champion with 254 points
अमरोहा। 70वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2026 में अमरोहा ने 254 अंक हासिल कर ओवरऑल चैंपियनशिप जीती। जिले के खिलाड़ियों ने बालक वर्ग की सब जूनियर, जूनियर और सीनियर तीनों श्रेणियों में जनपद चैंपियनशिप अपने नाम की। प्रतियोगिता का समापन राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हुआ।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. निशांत कुमार यादव ने बताया कि व्यक्तिगत चैंपियनशिप में जूनियर बालिका वर्ग में अमरोहा की जानवी यादव 15 अंक लेकर प्रथम रहीं। जूनियर बालक वर्ग में शिवम 13, सब जूनियर बालक वर्ग में रचित कुमार 10 और सीनियर बालक वर्ग में नितिन 10 अंकों के साथ चैंपियन बने। बालिका वर्ग की सब जूनियर श्रेणी में मुरादाबाद की आरती आठ और सीनियर श्रेणी में नीतू 10 अंकों के साथ चैंपियन बनीं।
विज्ञापन

जनपद चैंपियनशिप में अमरोहा ने सब जूनियर बालक वर्ग में 39, जूनियर में 49 और सीनियर में 61 अंक लेकर तीनों श्रेणियों में पहला स्थान पाया। बालिका वर्ग की सब जूनियर श्रेणी में अमरोहा 31 अंकों के साथ चैंपियन रहा, जबकि जूनियर में बिजनौर ने 38 और सीनियर में 61 अंक लेकर बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्य अतिथि एडीएम धीरेंद्र प्रताप और विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कोषाधिकारी अशोक राव गौतम ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। रामचंद्र खत्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और शर्मा देवी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। जिला विद्यालय निरीक्षक शतानंद शर्मा, जिला क्रीड़ा सचिव विजय सिंह और जिला क्रीड़ा प्रभारी सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे। मंच संचालन मदनपाल सिंह और संजीव कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed