{"_id":"6748b6465f7bb038950e0db0","slug":"district-panchayat-members-husbands-car-vandalized-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-129956-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जिला पंचायत सदस्य के पति की कार में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जिला पंचायत सदस्य के पति की कार में तोड़फोड़
Thu, 28 Nov 2024 11:58 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
सैदनगली के सुतारी में तोड़फोड़ के बाद क्षतिग्रस्त कार का शीशा। स्रोत कार स्वामी
- फोटो : संवाद
सैदनगली (अमरोहा)।
जिला पंचायत सदस्य के पति की कार में कुछ लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। कार में रखी नकदी और जरूरी कागजात भी चोरी कर लिए गए। पुलिस से शिकायत की गई है।
जिला पंचायत सदस्य के पति पिंटू भाटी बुधवार रात थाना क्षेत्र के गांव सुतारी में एक शादी में शामिल होने गए थे। उन्होंने गांव में ही शादी समारोह के पास रास्ते के किनारे गाड़ी खड़ी कर दी। कुछ लोगों ने गाड़ी पर तोड़फोड़ कर दी। कुछ समय बाद जब पिंटू वापस आए तो कार के शीशे टूटे पड़े थे। पिंटू ने बताया कि कार में रखी 23 हजार की नकदी, आधार कार्ड और अन्य जरूरी कागजात चोरी कर लिए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। उधर, पीडि़त ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामले में जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।