फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dispute over road widening in Tigri; CDO halts the work.

Amroha News: तिगरी में रास्ता चौड़ीकरण पर विवाद, सीडीओ ने काम रुकवाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Dispute over road widening in Tigri; CDO halts the work.
अमरोहा। तिगरी में गंगा मेले से पहले मुख्य रास्ते के चौड़ीकरण को लेकर बाढ़ खंड विभाग और प्रशासन के बीच विवाद हो गया। स्कूल की दीवार पीछे खिसकाने और गेट पर रखा ट्रांसफार्मर हटाने के लिए करीब दो मीटर जमीन की जरूरत है। बाढ़ खंड के एई ने जमीन देने से इनकार कर दिया। इससे नाराज सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने अधिशासी अभियंता बिजली, एई बाढ़ खंड और बीईओ को तलब कर काम फिलहाल रुकवा दिया।
विज्ञापन

तिगरी गंगा घाट का रास्ता संकरा होने से आमने-सामने वाहन नहीं निकल पाते। सीडीओ के निर्देश पर रास्ता और बांध चौड़ा कराया जा रहा है। शुक्रवार को स्कूल के प्रधानाचार्य सीडीओ कार्यालय पहुंचे। स्कूल की दीवार पीछे करने और ट्रांसफार्मर हटाने की प्रक्रिया के दौरान बाढ़ खंड की करीब दो मीटर जमीन की जरूरत पड़ी। एई के संतोषजनक जवाब नहीं देने पर सीडीओ ने फोन पर बात की। एई ने जमीन विभाग की बताते हुए देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

इस पर सीडीओ ने कहा कि मामला गांव के विकास से जुड़ा है और जरूरत पड़ी तो पुलिस भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तलब कर काम रुकवा दिया। सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि रास्ते का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। जमीन ग्राम समाज की बताई जा रही है। एसडीएम से जमीन संबंधी पत्रावली मांगी गई है। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
पंचायत उत्सव भवन का सीडीओ करेंगे निरीक्षण
अमरोहा। तिगरी ग्राम पंचायत में बन रहे पंचायत उत्सव भवन का निरीक्षण सीडीओ करेंगे। यहां पर करीब सवा करोड़ की लागत से पंचायत उत्सव भवन बनवाया जा रहा है। पिछले दिनों पंचायत सचिव डीपीआरओ से निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने की शिकायत कर चुके हैं। अभी तक विभाग की ओर से जांच नहीं की गई। सीडीओ निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed