{"_id":"6404f29529ebb262b40ce304","slug":"dispute-between-two-groups-of-students-in-enmity-firing-jpnagar-news-c-15-1-77719-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रंजिश में छात्रों के दो गुटों में विवाद, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रंजिश में छात्रों के दो गुटों में विवाद, फायरिंग
Mon, 06 Mar 2023 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 06 Mar 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
सैदनगली। रंजिश के चलते छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। फायरिंग की गई। दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने और लूटपाट करने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ की जा रही है।
सैदनगली के मोहल्ला मथना रोड निवासी नवीन सैनी पुत्र जयप्रकाश का कहना है कि वह रविवार देर शाम को ओवरहेड टैंक के नजदीक अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में फायरिंग कर दी, जिसमें नवीन सैनी बाल-बाल बच गया। यहां से नवीन सैनी घर की तरफ भागा।
आरोप है कि आरोपियों ने पीछा करते हुए घर पहुंच गए और किराना स्टोर की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की। गल्ले में रखी नकदी भी लूट ली। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। मामले को शांत कराया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
नवीन सैनी ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक रणवीर सिंह ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।