फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dirt piled up everywhere in smart village Didoli, villagers upset

स्मार्ट गांव डिडौली में जगह-जगह लगे गंदगी के अंबार, ग्रामीण परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Dirt piled up everywhere in smart village Didoli, villagers upset
जोया ब्लॉक के स्मार्ट गांव डिडौली में गंदगी का अंबार लगा है। काफी दिनों से साफ सफाई नहीं हुई। इसी को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान, ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन कर गंदगी दूर कराने की मांग की।
विज्ञापन

जोया ब्लाक के ग्राम पंचायत डिडौली को स्मार्ट गांव बनाया गया है। इसके तहत ग्राम प्रधान ने सफाई व्यवस्था एवं कूड़ा उठाने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली भी खरीदी है। मगर इसके बावजूद भी गांव में गदंगी के अंबार लगे हुए हैं। गांव में सफाई नहीं होती है। साप्ताहिक बाजार के बाद तो हालात ओर भी खराब हो जाते हैं। ठेकेदार जानबूझकर सफाई नहीं कराते हैं। जिससे गांव की हालत बहुत खराब है। तेज हवा चलने से दुकानों व घरों में कूड़े का ढेर पहुंच जाता है। जिससे गांव के लोगों को भारी परेशानी हो रही है। सफाई के लिए आए ट्रैक्टर को प्रधान गांव की सड़कें बनवाने के काम में ले रहे हैं। बुधवार को गुस्साए ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व ठेकेदारों के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र ही सफाई व्यवस्था सुचारू नहीं की गई तो वे डीएम से मिलकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे। प्रदर्शन करने वालों में नरदेव सिंह, टीटू सिंह, राजा गुप्ता, छत्रपाल सिंह, सेठा, कुलदीप, बब्बी गुप्ता, कपिल सिंह, बंटी, अंकित, राहुल, कासिम, इरफान, बब्बू गुप्ता, अनुज, कल्लू, गुड्डू, अमन गुप्ता, प्रशांत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed