{"_id":"5f188d858ebc3e9f7158126d","slug":"died-dhanaura-news-mbd356721648","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा/चुचैला कलां। थाना क्षेत्र के गांव चुचैला खुर्द में बुधवार की शाम एक ग्रामीण की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीण एक खेत से अपनी पत्नी के साथ घास काट कर ला रहा था। बताया जाता है कि अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिर गया। ग्रामीण की मौत की जानकारी होने पर लोग मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीण बिजली अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि बिजली अधिकारियों के आने पर ही शव को उठाने दिया जाएगा।
गांव चुचैला खुर्द निवासी कलुवा अहमद (55) साल बुधवार की शाम अपनी पत्नी सफीना के साथ एक खेत से घास काट कर ला रहे थे। घास का गठ्ठर उनके सिर पर रखा था। अचानक वह हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे चल रही पत्नी भी झटका लग कर बेहोश हो गई। ग्रामीण की मौत की जानकारी होने पर तमाम लोग मौके पर एकत्र हो गए। परिजनों में मौत की जानकारी होने पर कोहराम मच गया। ग्रामीणों का कहना था कि हाईटेंशन लाइन के तार जर्जर थे और उनको बदले जाने की मांग कई बार की गई थी। ग्रामीणों ने बिजली अधिकारियों के आए बगैर शव को वहां से उठाने के लिए मना कर दिया था। ग्रामीण बिजली अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे।