फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dhanora bypass jammed, passengers and passersby troubled

Amroha News: धनौरा में बाईपास जाम, यात्री व राहगीर परेशान

Wed, 19 Nov 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 19 Nov 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Dhanora bypass jammed, passengers and passersby troubled
मंडी धनौरा। अतिक्रमण व गन्ने से लदे ओवरलोड वाहनों की वजह से आए दिन बाईपास मार्ग पर जाम की स्थिति रहती है। मंगलवार को भी बाईपास पर दिनभर जाम लगा रहा जिससे वाहनों चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, स्थिति बिगड़ने पर देर शाम पुलिस ने शेरपुर चुंगी के पास खड़े ठेले व खोखे वालों को हटावाया।
विज्ञापन

अतिक्रमण व गन्ने से लदे ओवरलोड वाहनों से बाईपास पर रोजाना जाम की स्थिति रहती है। मार्ग पर वाहनों की कतारें लग जाती हैं। मंगलवार को भी दोपहर 12 बजे से जाम लगना शुरू हुआ तो शाम पांच बजे तक जाम की स्थिति रही। वाहनों को आधा किलोमीटर की दूरी तय करने में एक एक घंटा तक लग गया। मंगलवार को साप्ताहिक बाजार होने की वजह से बाईपास पर दोनों ओर फड़ व ठेले वालों की वजह से भी स्थिति और अधिक दयनीय हो जाती है।
विज्ञापन

होली पार्क चौराहे से शेरपुर चुंगी तक जाम की स्थिति रहती है। शेरपुर चुंगी चौराहे पर होमगार्ड के जवान मौजूद रहते हैं लेकिन लोगों का आरोप है कि वह भी मूकदर्शक बने रहते हैं। मंगलवार शाम पुलिस ने शेरपुर चुंगी चौराहे के पास खड़े ठेले वालों को हटाया। प्रभारी निरीक्षक ने चेतावनी दी कि चौराहे के पास एक भी ठेला व खोखा पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गन्ने से लदे वाहन से खोखे में रखा सामान क्षतिग्रस्त, महिला पुलिस से भिड़ी
मंडी धनौरा। मंगलवार को शेरपुर चुंगी चौराहे पर गन्ने से लदे एक वाहन से सड़क किनारे रखे एक महिला के खोखे में रखा सामान नष्ट हो गया। इससे एक महिला चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों से भिड़ गई। महिला का आरोप था कि चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मी व होमगाार्ड के जवान बातचीत में मशगूल रहते हैं। अगर वह अपनी डयूटी को सही तरीके से अंजाम दें तो जाम भी नहीं लगेगा। मौके पर आए प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने महिला को समझा बुझाकर शांत किया।
सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण, जाम से राहगीर परेशान

कैलसा। अमरोहा-पाकबड़ा मार्ग पर कैलसा बॉर्डर की रेलवे क्रासिंग के दोनों तरफ अतिक्रमण से दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे राहगीरों को परेशानी होती है।


कैलसा बॉर्डर पर ट्रेन गुजरते समय फाटक बंद होने से दिन में जाम लगता रहता है। फाटक खुला होने पर भी जाम के हालात बने रहते हैं। फुटपाथ पर ठेले वालों ने कब्जा कर रखा है। वहीं, वाहन सवार सड़क पर अपने वाहन खड़ा करके खरीदारी करते हैं। ऑटो वाले भी मनमाने ढंग से सड़क पर खड़ा करके सवारी बिठाते हैं। इनकी मनमानी से जाम लगा रहता है। जबकि चंद कदमों की दूरी पर पुलिस चौकी है। इनकी मनमानी के सामने कानून भी कुछ नहीं है। सड़क पर चौड़ीकरण का काम भी चल रहा है। इससे भी राहगीरों को परेशानी हो रही है। अतिक्रमण के चलते राहगीरों को चौड़ीकरण का भी कोई फायदा नहीं मिल पा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed