{"_id":"68c48ca66dea5c5a310ec7ce","slug":"dhanaura-complex-won-the-under-14-category-of-kabaddi-competition-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-147569-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कबड्डी प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में धनौरा संकुल ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कबड्डी प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में धनौरा संकुल ने मारी बाजी
Sat, 13 Sep 2025 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा। नगर के लॉयंस कन्या इंटर कॉलेज में शुक्रवार को जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अंडर-14 वर्ग में धनौरा संकुल ने बाजी मारी। विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
जिला स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता की शुरुआत अध्यक्ष कृष्ण गोपाल अग्र्रवाल ने की। अंडर-14 वर्ग में धनौरा संकुल की टीम ने हसनपुर की टीम को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। बादशाहपुर संकुल की टीम ने गंगेश्वरी को हराया।
फाइनल मुकाबला धनौरा व बादशाहपुर संकुल की टीम के बीच खेला गया। इसमें धनौरा की टीम ने जीत दर्ज की। अंडर-17 में गजरौला संकुल की टीम ने अमरोहा की टीम को हराया जबकि धनौरा संकुल की टीम ने नारंगपुर की टीम को हराया। फाइनल मुकाबले में गजरौला की टीम ने धनौरा संकुल की टीम को हराकर बाजी मारी। अंडर 19 वर्ग में गजरौला संकुल की टीम ने हसनपुर और धनौरा संकुल की टीम ने गंगेश्वरी को हराया। फाइनल में गजरौला ने धनौरा संकुल की टीम को हराकर मुकाबला जीता।
विज्ञापन
जिला ओलंपिक एसोसिएशन के जिला सचिव डॉ. एमपी शर्मा व प्रधानाचार्य सत्यपाल सिंह ने कहा कि खेलों का एक विद्यार्थी के जीवन में विशेष महत्व होता है। इस मौके पर दीपा देवल, सुमित कुमाार आदि मौजूद थे।