फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   devotthan ekadashi

देवोत्थान एकादशी: 11 को जागेंगे हरि, गूंजेगी शहनाई

Wed, 02 Nov 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 02 Nov 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
devotthan ekadashi
संवत् 2073 कुंडली
चार माह बाद शहनाई की गूंज सुनाई देने वाली है। 11 नवंबर को देवोत्थान एकादशी है, इसके बाद से हिंदू रीति के मुताबिक मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। शादी समारोह की धूम रहेगी। काफी संख्या में युवक-युवती परिणय सूत्र में बंधेंगे। हालांकि, तमाम लोग दस नवंबर(इस दिन शाम से एकादशी) को भी विवाह कर सकते हैं। शुभ मुहूर्त के चलते सभी बैंक्वेट हाल बुक हो चुके हैं। इसके लिए कई माह पहले से बैैंक्वेट हाल की बुकिंग हो चुकी है। चार मार्च तक 32 दिन तक विभिन्न शुभ मुहूर्त में मांगलिक कार्य होते रहेंगे। 
विज्ञापन


तेरह जुलाई वर्ष का अंतिम साया था। तभी से शहनाई की गूंज शांत हो गई थी। अब चार माह बाद फिर बैंक्वेट हाल, धर्मशाला, मैरिज होम में शहनाई गूंजने वाली है। दस नवंबर शाम से देवोत्थान एकादशी शुरू हो रही है, मगर उदया तिथि में 11 नवंबर को एकादशी होने से ज्यादातर लोग इसी दिन एकादशी मनाएंगे। माना जाता है कि, इसी दिन भगवान विष्णु निद्रा से जागते हैं। इसीलिए इस दिन से मांगलिक कार्य शुरू होते हैं। सनातन धर्म में देवोत्थान एकादशी से हिंदुओं के शादी विवाह का साया शुरू होकर भदड़िया नवमी को समाप्त होता है। 
विज्ञापन


शादियों के कम हैं मुहूर्त एक दिन में होंगी कई शादियां
अमरोहा। इस बार शादियों के कम मुहूर्त हैं, ,इसलिए तमाम युवक-युवतियों को शादी के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। क्योंकि दस नवंबर से शादी विवाह का साया शुरू होकर चार मार्च तक 32 दिन ही शहनाई गूंज सकेगी। नवंबर में 10, 11, 16, 23, 24, 25, 30, दिसंबर में 1, 3, 4, 8, 9, 10, 12, 13, जनवरी में  16, 17, 18, 22, 23, 25, 29,  फरवरी में 1, 3, 5, 6, 18, 19, 23, 28, मार्च में 1, 4 मार्च। इसके बाद 16 अप्रैल से शादियां शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed