फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Devotees thronged Brajghat Ganga on Guru Purnima to take bath and during this time there was a long jam on hig

गुरु पूर्णिमा: ब्रजघाट पर गंगा में स्नान करने के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हाईवे पर लगा लंबा जाम

Mon, 03 Jul 2023 04:14 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गजरौला
अमर उजाला ब्यूरो, गजरौला Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 03 Jul 2023 04:14 PM IST
सार

गुरु पूर्णिमा के मौके पर ब्रजघाट गंगा में स्नान करने के दौरान श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं की भारी संख्या के चलते हाईवे पर जाम के हालात बन गए।
 

विज्ञापन
Devotees thronged Brajghat Ganga on Guru Purnima to take bath and during this time there was a long jam on hig
गंगा स्नान के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरु पूर्णिमा पर ब्रजघाट और तिगरी गंगा में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे के उदघोष संग पतित पावनी गंगा नदी में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान कराए। श्रद्धालुओं की भारी संख्या के चलते हाईवे पर जाम के हालात बने रहे। वाहन रेंग रेंग कर गुजरे। 
विज्ञापन


 

गुरू पूर्णिमा या आषाढ़ पूर्णिमा का धार्मिक दृष्टि से बड़ा महत्व है। इस दिन धार्मिक प्रवत्ति के लोग गंगा में स्नान करते हैं। पुरोहितों, जरूरतमंदों को दान देकर पुण्य लाभ कमाते हैं। इस कारण पुण्य लाभ कमाने के लिए दूर दराज के श्रद्धालू रविवार की रात में ही ब्रजघाट पहुंच गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मशालाओं में डेरा डाल दिया था। जबकि तिगरी गंगा में स्नान करने के लिए तड़के पहुंचे। सोमवार की तड़के ब्रजघाट और तिगरी गंगा तट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। भोर होते ही हर-हर गंगे के उदघोष संग पतित पावनी में स्नान का क्रम शुरू हो गया। 

विज्ञापन

पतित पावनी गंगा में स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पंडा, पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर तृप्त किया। धार्मिक अनुष्ठान कराए। गंगा तट पर प्रसाद का वितरण किया। जरूरतमंदों को दान देकर पुण्य लाभ कमाया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते ब्रजघाट गंगा पुल पर जाम के हालात बने रहे। जिसके चलते वाहन रेंग-रेंग कर गुजरे। पुलिस ने बताया कि पूर्णिमा पर गंगा स्नान के दौरान जाम नहीं लगा है। वाहन रेंग-रेंग कर गुजर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed