फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Devotees earned virtue by taking a dip in the sacred river.

Amroha News: श्रद्धालुओं ने पतित पावनी में डुबकी लगा कमाया पुण्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Devotees earned virtue by taking a dip in the sacred river.
गजरौला। तिगरी गंगा मेले में डेरा डाले श्रद्धालुओं ने भोर होते ही हर-हर गंगे के उदघोष संग पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। भोर होते ही श्रद्धालुओं का गंगा में स्नान का क्रम शुरु हो गया। काफी देर तक स्नान का दौर चलता रहा। युवाओं ने गंगा जल में स्नान करने के बाद अठखेलियां कीं।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर पुण्य कमाने के लिए तिगरी में गंगा किनारे लग रहे मेले में परिवार के साथ आए श्रद्धालुओं ने मंगलवार की तड़के सूरज की किरण निकलने से पहले ही गंगा में डुबकी लगाई। गंगा किनारा हर-हर गंगे के उदघोष से गूंज उठा। दूर-दूर तक पतित पावनी में स्नान कर रहे श्रद्धालुओं का सैलाब नजर आ रहा था। जिधर नजर गई, उधर श्रद्धालू गंगा में स्नान कर रहे थे। भोर होते ही शुरु हुआ गंगा में स्नान करने का क्रम दोपहर तक चलता रहा। युवा श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाने के बाद गंगा जल में अठखेलियां कीं। काफी देर तक गंगा जल में आनंद लेते रहे।
विज्ञापन

-----






तिगरी गंगा मेले में अव्यवस्थाएं हावी, वीआईपी रोड में फंस रहे वाहन

गजरौला। कार्तिक पूर्णिमा पर लगे तिगरी गंगा मेले में अव्यवस्थाएं हावी हैं। मेले में वीआईपी रोड पूरी तरह बेकार है। कांस नहीं बिछाया जाने के कारण उस पर वाहन फंस रहे हैं। जिनको निकालने में पसीना छूट जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों की उदासीनता का फायदा तिगरी गंगा मेले में तैयारियां करने वाले ठेकेदारों ने उठाया है। वीआईपी रोड, गंगा रोड से लेकर किसी भी मार्ग को सही नहीं बनाया गया। पर्याप्त कांस नहीं बिछाया जाने के कारण गंगा मेले में बनाए गए मार्ग बेहद खराब हैं। किसी पर रेत उखड़ रहा है तो किसी पर गड्ढे बन गए हैं। सबसे बेकार हालत वीआईपी रोड की है। उस पर इस कदर रेत है कि वाहन फंस रहे हैं। रेत को दबाने के लिए पानी का छिड़काव किया गया तो रास्ते में कीचड़ बन गई। मंगलवार को दिन भर वाहन फंसे रहे। जिनको निकालने में श्रद्धालुओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। उनका पसीना छूट गया।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed